Happy Birthday Pankaj Tripathi: मिर्जापुर फेम स्टार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पंकज ने कड़ी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में आज खास मुकाम हासिल किया है। आज एक्टर अपना 46 वां जन्मदिन (Pankaj Tripathi Birthday) मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें:
अभी पढ़ें – ऐसे शूट हुआ ब्रह्मास्त्र का हाई ऑक्टेन स्टंट, रणबीर-आलिया ने यूं किया परफॉर्म, देखें
बिहारी बाबू हैं पंकज त्रिपाठी
बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था।अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया था कि, ‘गांव में वो अपने पिता के साथ एक किसान के रूप में काम करते थे।तीज-त्योहारों पर वह गांव के नाटक में अदाकारी करते थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि शुरू से ही पंकज त्रिपाठी को अभिनय का शौक था।
होटल में कर चुके हैं काम
गांव से निकल कर पंकज त्रिपाठी बाद में वे पटना चले गए जहां उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इसके बाद वह पटना के एक फाइव स्टार होटल में काम करते थे। होटल में काम करने के बाद ही पत्नी सहित मुंबई चले गए। उन्हें फिल्म ‘रन’ में एक छोटा सा रोल मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। लेकिन पंकज त्रिपाठी को असली पहचान साल 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली।
अभी पढ़ें – Shilpa Shetty ने शेयर की फैमिली फोटो, बिना मास्क के दिखे Raj Kundra
शानदार रहा है फिल्मी सफर
फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी के लिए उनका फिल्मी करियर शानदार रहा है। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी अपना फैन बना लिया। फिल्मों के अलावा पंकज, वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। ‘मिर्जापुर’ से उन्होंने घर-घर अपनी पहचान बनाई। जल्द ही एक्टर इस सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आएंगे। फैंस को बेसब्री से ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur 3) का इंतजार है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines