ऐसे शूट हुआ ब्रह्मास्त्र का हाई ऑक्टेन स्टंट, रणबीर-आलिया ने यूं किया परफॉर्म, देखें

brahmastra

नई दिल्ली: फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है, ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। उससे पहले मेकर्स प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म की लीड आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें ‘मेकिंग ऑफ ब्रह्मास्त्र’ (Making of Brahmastra) देखा जा सकता है। रिलीज से पहले फिल्म का प्रमोशन अब अपने अंतिम चरण में है और प्रीमियर में महज पांच दिन बाकी हैं। ऐसे में मेकिंग ऑफ ब्रह्मास्त्र का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के निर्माता, करण जौहर (karan Johar) ने रविवार को सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो (Brahmastra behind the scene video) साझा किया, जिसमें हाई-प्रोफाइल और महंगे प्रोडक्शन के कुछ एक्शन और स्टंट सीन्स को दिखाया गया है। वीडियो क्लिप में मुख्य लीड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और नागार्जुन द्वारा निभाए गए एक्शन सीन्स भी देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CiFCRTGDSmA/?utm_source=ig_web_copy_link

करण ने रविवार को 29 सेकेंड की क्लिप को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “कई सालों की यात्रा और अब सिर्फ 5 दिनों में, यह सब तुम्हारा होगा।” निर्देशक अयान मुखर्जी ने उसी पोस्ट को कैप्शन दिया, “जहां आध्यात्मिकता प्रौद्योगिकी से मिलती है। प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास के इतने वर्षों का जश्न मनाने के लिए आज कुछ बिहाइंड-द-सीन साझा करना सही लगा!”

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ शॉट्स में, रणबीर को स्टंट आर्टिस्ट्स के साथ लड़ते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा वो एक नीली स्क्रीन के सामने ट्रेडमिल पर दौड़े हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत उनके और आलिया भट्ट के कुछ एक्शन सीन्स के साथ होती है। अगले शॉट में आलिया और उन्हें एक स्टंट का अभ्यास करते हुए दिखाया गया है, इसी के साथ कहीं हवा में लटकी हुई, तो कहीं कार में बैठे हुए उन्हें देखा जा सकता है। अमिताभ बच्चन वीडियो में अपनी तलवारबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि नागार्जुन ने भी कुछ एक्शन सीन्स में एक्शन किया।

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी, मौनी रॉय भी देखे जाएंगे। वहीं शाहरुख खान को विशेष गेस्ट अपियरंस करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ