हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, 4 दिन में 100 करोड़ पार पंहुचा कलेक्शन

एक्टर पंकज त्रिपाठी और अली फजल अली की मूवी ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं. इस मूवी को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और यह मूवी अब भी शानदार कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि मूवी ने अब तक कितने का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई (PIC-YouTube, PVR )

Mirzapur: The Movie Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. यह मूवी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुम मचा रही है. मूवी ने पहले ही दिन 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

आपको बता दें कि इस मूवी का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. मूवी को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं और यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म में कई नए कलाकारों की एंट्री भी की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं. ऐसे में फैंस अब मूवी का कलेक्शन के बारे में सर्च कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब फराह खान ने Amitabh Bachchan को लगाई थी डांट? सालों बाद बिग बी ने सुनाया मजेदार किस्सा

विज्ञापन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?

सैकनिल्क के अनुसार ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने दूसरे दिन कलेक्शन 32 करोड़ रुपये का किया था. इस मूवी ने सबसे ज्यादा तीसरे दिन 36 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने 3 दिनों में 93 75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. फिल्म ने चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 9.74 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. मूवी ने 4 दिनों में 103.49 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

आपको बता दें कि मिर्जापुर द मूवी को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है, हिंदी और तेलुगु. फिल्म ने हिंदी भाषा में 102.67 करोड़ का बिजनेस किया है, तो वहीं तेलुगु में मिर्जापुर द मूवी ने महज 82 लाख रुपये छापे हैं. इस मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और राजेश तैलंग अहम किरदार में नजर आए हैं. इन कलाकारों की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के बाद सिनेमाघरों में आएगी ‘श्रीमद्भागवतम’, इस दिन दिखेगी श्री कृष्ण की पहली झलक

इन कलाकारों की हुई है एंट्री

मिर्जापुर द मूवी को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (Excel Entertainment) के बैनर तले तैयार किया गया है. इतना ही नहीं मूवी में कई नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. फिल्म में आपको जीतेंद्र कुमार, सोनल चौहान और रवि किशन भी अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी है, जो दर्शकों को अपना शागिर्द बना रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी का बजट 90 से 1000 करोड़ के करीब बताया जा रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola