हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘Mirzapur: The Movie’ की एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट, जानें सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू होने वाली है. यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
कब से शुरू होगी 'मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग? (PIC- Excel Movies. Youtube)

पंकज त्रिपाठी स्टारर सीरीज ‘मिर्जापुर’ ओटीटी पर दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस सीरीज के अब तक 3 सीजन जारी किए गए हैं, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. वहीं लंबे समय से सीरीज पर बनी इस फिल्म का दर्शक इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब सीरीज पर बनाई गई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इतना नहीं मूवी की एडवांस बुकिंग की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है.

फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान होते ही मूवी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, तो वहीं दर्शक मूवी की एडवांस बुकिंग की तारीख का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अगर आप भी ‘मिर्जापुर’ सीरीज पर बनी मूवी देखने के लिए उत्सुक हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें: 235 करोड़ में हुई यश की ‘टॉक्सिक’ की ओटीटी डील! थिएटर्स के बाद इस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म?

विज्ञापन

कब शुरू होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था. ट्रेलर देखने के बाद से ही मूवी को लेकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है. वहीं मूवी की रिलीज डेट करीब आ रही है, तो दर्शक भी अपनी सीट बुक करने के लिए तैयार बैठे हैं. फैंस बस मूवी की एडवांस बुकिंग ओपन होने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर खुलासा कर दिया है और बता दिया है कि मूवी की एडवांस बुकिंग कब से शुरू होने वाली है.

आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली है. फिल्म को रिलीज होने अब सिर्फ 7 दिनों का ही समय बचा है. ऐसे में हर कोई मूवी की सीट को एडवांस में बुक करने का प्लान बना रहा है, ताकि बिना किसी मुसीबत के आराम से बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्डू भैया का जलवा देख सके. वहीं उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छी कमाई कर सकती है. यह मूवी 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सस्पेंस के साथ समाज की हकीकत से रूबरू कराती है निमिषा सजयन की फिल्म, कहानी जीत लेगी दिल

डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने फिल्म के बारे में क्या कहा?

वहीं फिल्म के डायरेक्टर गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) ने कहा, ‘फिल्म ने हमें काफी कुछ खास करने का मौका दिया है. इतना ही नहीं हमने अहम किरदारों को बिल्कुल नए ढंग के साथ पेश किया है. मिर्जापुर द मूवी में हम सभी को वो चीजें देखने को मिलने वाली है, जिसे हमने सीरीज में नहीं देखा था.’ इतना ही नहीं फिल्म में रवि किशन (Ravi Kishan) और जीतेंद्र समेत कई नए किरदारों की एंट्री भी की गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola