सस्पेंस के साथ समाज की हकीकत से रूबरू कराती है निमिषा सजयन की फिल्म, कहानी जीत लेगी दिल

प्राइम वीडियो पर आज यानी 28 अगस्त को फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ (Babita Singh Reporting) स्ट्रीम की गई है. इस मूवी में एक पुलिसकर्मी की कहानी देखने को मिलने वाली है, जिसमें निमिषा सजयन ने अहम किरदार निभाया है. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में.

Babita Singh Reporting

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' OTT पर हुई रिलीज. (PIC- Prime Video India. Youtube)

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन मूवी की खोज कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंग, जो आज यानी 28 अगस्त को ओटीटी पर स्ट्रीम की गई है. इस मूवी की कहानी प्यार, परिवार, दोस्ती और जिम्मेदारियां देखने को मिलती है. इस मूवी में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटित होती हैं, जो सब कुछ बदल कर रख देती है.

विज्ञापन

हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो भी इसी प्रकार की इस फिल्म है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है. इस मूवी का टाइटल बबीता सिंह रिपोर्टिंग Babita Singh Reporting है. इस मूवी में निमिषा सजयन ने अहम किरदार निभाया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. मूवी में एक्ट्रेस ने एक महिला पुलिसकर्मी का शानदार अभिनय किया है. फिल्म में महिला पुलिसकर्मी परिवार और फर्ज के बीच इस कदर फंस जाती है. इतना ही नहीं इस ऑफिसर को सस्पेंड भी कर दिया जाता है.

विज्ञापन

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ कहां देखें

आपको बता दें कि सस्पेंड होने के बाद महिला पुलिसकर्मी अपने बचपन के दोस्त के मर्डर की गुत्थी सुलझाती हुईं नजर आती है. यह मूवी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित होती है. इस मूवी की कहानी बबीता सिंह (Nimisha Sajayan) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो काफी बहादुर और निडर है. लेकिन लोग इसे काफी कम आंकते हैं. वो हमेशा से खुद से पहले दूसरों को अपनी जिंदगी अहमियत देती आई हैं. इतना ही नहीं लोग बबीता को प्यार से बेबी भी कहते नजर हुए आते हैं.

विज्ञापन

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ स्टार कास्ट

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ (Babita Singh Reporting) मूवी में निमिषा सजयन, बरुण सोबती और राजेश कुमार जैसे कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है. आपको बता दें कि मूवी का निर्देशन सुदीप शर्मा ने किया है. इससे पहले उन्होंने ‘पाताल लोक’ (Paatal Lok) और ‘कोहरा’ (Kohrra) जैसी कई शानदार सीरीज दे चूके हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था. ये दोनों क्राइम-थ्रिलर सीरीज आज भी लोगों को काफी पसंद आती है. इस दोनों सीरीज में भर-भरकर सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो पाती है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ