235 करोड़ में हुई यश की ‘टॉक्सिक’ की ओटीटी डील! थिएटर्स के बाद इस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म?
सुपरस्टार यश की मूवी 'टॉक्सिक' इन दिनों थिएटर्स में गदर मचा रही है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है. लेकिन इसी बीच अब मूवी की ओटीटी रिलीज से भी पर्दा उठ गया है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी किस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 28, 2026 14:06
Share :
यश की 'टॉक्सिक' की ओटीटी डील! (PIC-
KVN PRODUCTIONS. Youtube)
---विज्ञापन---
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस मूवी का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इस मूवी की काफी आलोचना भी की जा रही है, इसके बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे में ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.
अक्सर देखा गया है कि मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही ओटीटी डील भी फाइनल हो जाती है. इतना ही नहीं दर्शक भी मूवी की ओटीटी रिलीज को जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आते हैं. लेकिन फिल्म टॉक्सिक की बात करें, तो फिल्म के मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर सस्पेंस बनाए रखा था. लेकिन अब इसकी ओटीटी डील और और प्लेटफॉर्म के बारे में पता चल गया है. आइए जानते है कि यह मूवी थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद किस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.
यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है, तो वहीं कई लोग ऐसे भी है, जिन्हें यश की मूवी ने निराश किया है. इसके बावजूद मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन करती है. वहीं मूवी के बजट की बात करें, तो इसे बनाने में लगभग 500 से 1000 करोड़ के बीच खर्च किया गया है.
---विज्ञापन---
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इस मूवी को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है फिल्म ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 3.43 करोड़ की कमाई कर पाई है. ‘टॉक्सिक’ ने तीन दिनों में अब तक 142.18 करोड़ रुपये छापे हैं.
हालांकि, अब यश के फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि ‘टॉक्सिक’ किस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘टॉक्सिक’ की ओटीटी डील कंफर्म हो गई है. इस मूवी की ओटीटी राइट्स सभी भाषाओं में 235 करोड़ में बिके हैं. यह मूवी जिस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है, वो और कोई नहीं ZEE5 है. हालांकि, यह मूवी कब रिलीज होगी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.