बहुत बुरा लगा, जलन भी हुई... 'भूषण की पत्नी' से क्यों चिढ़ने लगी थीं Panchayat की मंजू देवी? अब खुला राज

Neena Gupta On Sunita Rajwar: TVF की क्रिएशन पंचायत का तीसरा सीजन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सीरीज में मंजू देवी और क्रांति देवी की नोक-झोंक ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है। इस बीच नीना गुप्ता ने बताया कि क्रांति देवी उर्फ सुनीता राजवार से उन्हें जलन होने लगी थी।

neena gupta , sunita rajwar
विज्ञापन

Neena Gupta On Sunita Rajwar: अमेजन प्राइम वीडियो पर जब से ‘पंचायत 3’ रिलीज हुई है, हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है। इस सीरीज के स्टार्स भी काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं। सीरीज के डायलॉग, सीन हर चीज की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ‘पंचायत 3’ की कहानी की बात करें तो इस बार प्रधान मंजू देवी की कुर्सी छीनने के लिए भूषण कुमार और उसकी पत्नी क्रांति देवी पूरी कोशिश में लगे हुए दिखे। मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच का घमासान लोगों को काफी पसंद आया है। पूरी सीरीज में दोनों की बिल्कुल नहीं बनती है। वैसे आपको बता दें कि असल जिंदगी में भी नीना गुप्ता और सुनीता राजवार के बीच जलन की भावना पैदा हो गई थी। क्या था पूरा मामला आइए जानते हैं?

इस वजह से आई थी दोस्ती में दरार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीना गुप्ता और सुनीता राजवार काफी अच्छी दोस्त हैं। हालांकि एक वजह ने उनकी दोस्ती में दरार डाल दी थी। नीना को सुनीता से जलन तक होने लगी थी। दरअसल, कई साल पहले नीना गुप्ता को एक बड़ा रोल ऑफर हुआ था लेकिन बाद में ये रोल सुनीता राजवार ने उसने छीन लिया था। इस बात का खुलासा खुद नीना गुप्ता ने किया था।

Advertisment

एक इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने बताया था, ‘एक फिल्ममेकर ने मुझे बड़े रोल के लिए ऑफर दिया था। इस प्रोजेक्ट के लिए सुनीता राजवार को भी अप्रोच किया गया था। मेरा ऑडिशन भी हो गया था लेकिन बाद में मुझे उस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया और मेरे हिस्से का रोल सुनीता राजवार को दे दिया गया।’

विज्ञापन

नीना का रोल मिल गया सुनीता को

एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया, ‘मैं इससे काफी दुखी थी और सोच रही थी कि अगर मुझे लेना ही नहीं था तो फिर कास्ट क्यों किया गया? मैं और सुनीता काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन उसमें और मुझमें काफी अंतर है। फिल्ममेकर एक रोल के लिए हम दोनों को कास्टिंग के लिए कैसे बुला सकता है? मेरा रोल हटाकर सुनीता को दे दिया गया जिससे मुझे काफी बुरा लगा। मुझे सुनीता से जलन तक होने लगी थी।’ गौरतलब है कि ‘पंचायत 3’ में नीना गुप्ता प्रधान मंजू देवी और सुनीता राजवार क्रांति देवी के किरदार में हैं। दोनों की आपस में बिलकुल नहीं बनती है।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ