अमेजॉन प्राइम वीडियो की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत 3‘ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। बता दें कि पंचायत के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। अब तीसरे सीजन का सभी को इंतजार है। इस सीरीज से जुड़े अब तक कई अपडेट आए लेकिन रिलीज डेट का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। इस बीच सीरीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिससे मेकर्स की मेहनत पर पानी फिर सकता है। दरअसल, सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की ‘पंचायत 3’ रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।
पंचायत 3 रिलीज से पहले हुई लीक
जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव स्टारर ‘पंचायत 3’ का एक अहम पार्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस सीन में फुलेरा गांव के दामाद जी गणेश की एंट्री दिखाई जा रही है। बता दें कि यह वही दामाद गणेश हैं, जो ‘गजब बेइज्जती है’ डायलॉग बोलकर अमर हो चुके हैं। उनके इस डायलॉग के मीम सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह तीसरे सीजन में फुलेरा गांव के नए सचिव बनकर लौट सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed के लिए ये क्या बोल गए डायरेक्टर? LSD 2 में इन्फ्लुएंसर ही क्यों दिबाकर बनर्जी ने बताई वजह
फिर बेइज्जती का शिकार बने दामाद जी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि गणेश फुलेरा गांव में आते हैं और एक बार फिर बेज्जती का शिकार बन बैठते हैं। ऑफिस सहायक अभिषेक और उप प्रधान प्रहलाद पाण्डेय उनकी मेहमान नवाजी में लग जाते हैं। इस बीच दोनों ही गणेश को अपने-अपने हिसाब से ट्रीट करते हैं और चाहते हैं कि पिछली बार की तरह उनकी इस बार बेज्जती न हो सके। हालांकि ऐसा होता नहीं है क्योंकि जैसे ही दामाद जी कुर्सी पर बैठते हैं तो कुर्सी टूट जाती है। बस फिर क्या एक बार फिर उनकी गजब बेज्जती हो जाती है।
कब रिलीज होगी सचिव जी की पंचायत 3
बता दें कि ‘पंचायत 3’ का यह सीन लीक होने के बाद से मेकर्स की मेहनत पर पानी फिर सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मेकर्स हमेशा से ही दर्शकों के सामने एक फ्रेश स्टोरी लाना चाहते हैं। हालांकि कहानी लीक होने से वेब सीरीज के बजट पर असर पड़ने के चांसेस बढ़ जाते हैं। लोगों को पहले से पता काफी हद तक पता चल गया है कि इस बार मेकर्स क्या ट्विस्ट लाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स इसे दिसंबर 2024 में रिलीज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Tiger Shroff फायरिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा, शूटरों ने बताया मुंबई में एक्टर पर क्यों चलाई थी गोलियां?
6 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines