साउथ फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर, इस मशहूर शख्स ने दुनिया को कहा अलविदा

Malayalam Film Director KG George Passes Away

Malayalam Film Director KG George Passes Away

Malayalam Film Director KG George Passes Away: ‘पंचवदिपालम’, ‘इराकल’, ‘यवनिका’, ‘एडम्स रिब’ और ‘लेखाज डेथ इन ए फ्लैशबैक’ जैसी हिट मलयाम फिल्मों को डायरेक्टर करने वाले मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्देशक केजी जॉर्ज (KG George Died) ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 से फिल्म ‘स्वप्नदानम’ से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों को निर्देशित किया। उनकी आखिरी फिल्म साल 1998 में आई ‘इलावनकोट देसम’ थी। इसके बाद केजी जॉर्ज (KG George Passes Away) का जन्म साल 1945 में तिरुवल्ला में हुआ था। उनका पूरा नाम गीवर्गीस जॉर्ज है।

विज्ञापन

फिल्म निर्देशक केजी जॉर्ज (KG George Died) ने अपनी फिल्मों ‘यवनिका’, ‘स्वप्नदानम’ और ‘एडमिन्टे वारियेल्लू’ जैसी फिल्मों के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इसके साथ ही साल 2016 में उन्हें जेसी डैनियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

KG George के निधन पर शोकाकुल हुई इंडस्ट्री

उनकी मौत की खबर से फिल्म जगत के सभी कलाकार दुखी हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए निर्देशक के निधन पर शोक जता रहे हैं। साथ ही उनके लिए इमोशनल पोस्ट लिख रहे हैं। हाल में मलयाला फिल्म एक्टर ममूटी (Mammootty) ने सोशल मीडिया के जरिए उनको श्रद्धांजलि देते हुए लिखा ‘एक और इंसान जो मेरे दिल के करीब था, अलविदा कह गया, सादर नमन जॉर्ज सर’। इसके अलावा भी कई स्टार्स ने निर्देशक और उनके परिवार के लिए अपनी सवेंदनाएं व्यक्त की।

Mammootty Pay Tribute To Mela Filmmaker KG George

Mammootty Pay Tribute To Mela Filmmaker KG George

विज्ञापन

निर्देशक स्ट्रोक का करा रहे थे इलाज 

बता दें कि मशहूर मलयालम फिल्म निर्माता और निर्देशक केजी जॉर्ज ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपॉर्ट्स की माने तो उनका केरल के कक्कनाड स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साथ ही उनका स्ट्रोक का इलाज चल रहा था, जिसके बाद कुछ दिनों से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ