मुंबई: सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) और म्यूजिक कंपोजर मिथुन (composer Mithoon) 6 नवंबर (रविवार) को एक दूजे के हो गए। दोनों ने मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। ये जोड़ी पहली बार आशिकी 2 के गाने ‘चाहूं मैं या ना’ के लिए काम करने के लिए साथ आई थी और अब लगभग नौ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के अंजाम तक पहुंचाया।
दोनों ने अपने अपने सोशल मीडिया पर शादी (Palak Muchhal & Mithoon Wedding) की ड्रीमी पिक्चर्स शेयर की, जिसमें दोनों पारंपारिक शादी के कपड़ों में सजे हुए नजर आ रहे हैं। पलक ने लाल रंग का एक सुंदर लंहगा पहनकर अपना दुल्हन अवतार पूरा किया, तो वहीं मिथुन, ने उन्हें एक आयवरी कलर की शेरवानी के साथ मैरून कलर का दुपट्टा स्टाइल किया। दोनों दूल्हा दुल्हन एक साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – Mili Box Office Collection Day 3: हर दिन 1 करोड़ कमाने में भी असक्षम है फिल्म
दोनों के आउटफिट पर नजर डालें तो, पलक और मिथून दोनों ही रॉयल दिखाई दिए। ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए पलक ने लेयर्ड नेकलेस, एक खूबसूरत मांग टिक्का और पारंपरिक चूड़े के साथ अपना लुक कम्पलीट किया। उन्होंने दूसरी दुल्हनों की तरह जूड़े को हेवी गजरे से सजाने के बजाए अपने घुंघराले बालों को खुला छोड़कर उसे फ्लॉन्ट किया।
पिछले हफ्ते हुई मेहंदी सेरेमनी के दौरान भी पलक मुच्छल ने बॉटल ग्रीन कलर का लहंगा पहना था और खुले बालों के साथ वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
शादी के बाद कपल ने रविवार को अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए एक वेडिंग रिसेप्शन रखा। सोनू निगम और कैलाश खेर, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, सलीम मर्चेंट, रश्मि देसाई, उदित नारायण (परिवार समेत) जैसे सेलेब्स उपस्थिति दर्ज कराते दिखाई दिए।
मिथुन एक प्रसिद्ध बॉलीवुड संगीतकार हैं, जिन्होंने ‘तेरे बिन’ (बस एक पल), ‘मौला मेरे मौला’ (अनवर), ‘फिर मोहब्बत’ (मर्डर 2) और ‘तुम ही हो’ (आशिकी 2) सहित कई सुपर-हिट गीतों की रचना की है। दूसरी ओर, पलक मुच्छल, ‘चाहूं मैं या ना’ (आशिकी 2), ‘कौन तुझे’ (एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी) और ‘प्रेम रतन धन पायो’ के टाइटल ट्रैक जैसे कई प्रसिद्ध गानों में अपनी आवाज दी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines