4 शादियों का जिक्र करके जबरदस्त ट्रोल हुआ ये पाकिस्तानी एक्टर, पत्नी के सामने ही दिया बेशर्मी वाला बयान

पाकिस्तानी एक्टर ने हाल ही में एक शो के दौरान ऐसा बयान दिया है जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक्टर ने 4 शादियों की अपनी ख्वाहिश जाहिर करके अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है।

Pakistani Actor

Pakistani Actor

विज्ञापन

पाकिस्तान के फेमस एक्टर दानिश तैमूर इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में एक टेलीविजन शो में दिए गए उनके बयान के चलते सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हो रही है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

पत्नी के सामने दिया विवादित बयान

दरअसल हाल ही में दानिश तैमूर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आयजा खान के साथ एक शो में शामिल हुए थे। शो के दौरान उन्होंने शादी से जुड़ा एक बयान दिया, जिसने बवाल मचा दिया। दानिश तैमूर ने कहा, ‘मुझे अल्लाह ने चार शादियां करने की इजाजत दी है और ये मेरा हक है। हालांकि मैंने सिर्फ एक शादी की है और आयजा के साथ जिंदगी बिताना चाहता हूं।’

Advertisment

उनका ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी करके कोई एहसान किया है? कई लोगों ने तैमूर की सोच पर सवाल खड़े किए और उनकी मानसिकता पर नाराजगी जताई।

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

बयान के सामने आने के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने मीम्स और कमेंट्स की बौछार कर दी। किसी ने तैमूर की सोच को ‘पिछड़ी मानसिकता’ बताया तो किसी ने तंज कसते हुए कहा कि ये बयान उन्होंने पत्नी के सामने ही क्यों दिया? एक यूजर ने लिखा, ‘दानिश तैमूर शायद ये कहना चाहते हैं कि उन्होंने शादी करके आयजा पर एहसान किया है। वाह भई, क्या सोच है!’ दूसरे यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा, ‘अब आयजा को भी एक शो में जाकर कहना चाहिए कि उन्हें चार पति रखने की इजाजत है।’

होस्ट ने किया सपोर्ट

हद तो तब हो गई जब शो के होस्ट ने दानिश तैमूर के बयान का सपोर्ट करते हुए उनकी तारीफ की, लेकिन दर्शकों को ये रास नहीं आया। लोगों ने कहा कि ऐसे बयान समाज में गलत मैसेज देते हैं और पुरुषों की नेगेटिव सोच को दिखाते हैं।

विज्ञापन

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर किसी को चार शादियां करने की इजाजत है, तो इसका मतलब ये नहीं कि हर किसी को इसका प्रचार करना चाहिए। इससे महिलाओं के अधिकारों का हनन होता है।’

पहले भी विवादों में रह चुके हैं तैमूर

ये पहली बार नहीं है जब दानिश तैमूर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी वो अपने पुराने इंटरव्यूज में महिलाओं को लेकर दिए गए बयानों की वजह से आलोचना झेल चुके हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने शब्दों के लिए माफी नहीं मांगी। हालांकि, एक्टर का ये बयान उनके लिए मुसीबत बन गया है। लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस विवाद से कैसे निपटते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ