डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने खुद की बीमारी का किया खुलासा, दीपिका-सामंथा को क्यों कहा थैंक्यू?

फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें एक्ट्रेस सामंथा की तरह ही मायोसिटिस जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। क्या कुछ कहा है विक्रम ने, चलिए आपको बताते हैं।

Vikram Bhatt Interview

Vikram Bhatt Interview

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सामंथा रूथ प्रभु की बीमारी मायोसिटिस से मिलती-जुलती एक बीमारी है। इसके साथ ही उन्होंने दीपिका पादुकोण की सराहना करते हुए कहा कि वो मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। विक्रम भट्ट ने क्या खुलासा किया है, चलिए आपको बताते हैं।

दीपिका और सामंथा को कहा थैंक्यू

विक्रम भट्ट ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि बड़े सितारे जब मानसिक और शारीरिक बीमारियों पर खुलकर बात करते हैं, तो ये समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाता है। उन्होंने कहा, ‘दीपिका पादुकोण उन पहली अभिनेत्रियों में से थीं, जिन्होंने अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की। इसी तरह सामंथा रूथ प्रभु ने मायोसिटिस के बारे में जानकारी शेयर कर लोगों को जागरूक किया। ये बहुत जरूरी है कि लोग अपनी समस्याओं को शेयर करें, ताकि दूसरों को भी इससे उबरने की हिम्मत मिले।’

सोशल मीडिया बना तनाव की वजह?

विक्रम भट्ट ने युवाओं में बढ़ती चिंता और आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने कहा, ‘आजकल का युवा अपनी तुलना सोशल मीडिया पर दूसरों से करने लगा है। ये तुलना आर्थिक स्थिति और जीवनशैली को लेकर होती है, जिससे उनमें हीन भावना पनपने लगती है।”

उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वो अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान दें और अगर वे कोई बदलाव देखें, जैसे कि बहुत ज्यादा सुस्ती, अकेलापन, सोने और खाने की आदतों में बदलाव, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

क्या है मायोसिटिस? 

मायोसाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम वीक पड़ जाता है और अपनी ही मांसपेशियों पर हमला करने लगता है। इससे मांसपेशियों में सूजन आ जाती है, जो समय-समय पर बढ़ती और घटती रहती है। ये सूजन मांसपेशियों को कमजोर बना देती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है। इससे शरीर में भी दर्द महसूस होने लगता है।

दीपिका पादुकोण की पहल की तारीफ

दीपिका पादुकोण ने 2015 में ‘लिव लव लाफ फाउंडेशन’ नाम की एक एनजीओ की शुरुआत की थी, जो मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करता है। विक्रम भट्ट ने उनकी इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास युवाओं को खुलकर अपनी समस्याओं पर बात करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

अपनी फिल्म पर भी की चर्चा

विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, ईशा देओल और इश्वाक सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के जरिए ईशा देओल लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ये फिल्म 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ