Prince Charles को किस किया, प्रोड्यूसर के साथ भागी, 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस; पहचानें कौन?

Guess Who Is 80’s Famous Actress: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ही सेलेब्स के अनसुने किस्से और कहानियां सामने आती रहती हैं। आज हम आपको 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने न सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्मों से नाम कमाया बल्कि प्रिंस चार्ल्स को किस कर अखबारों की सुर्खियां तक बन गईं।

Guess Who Is 80's Famous Actress

Guess Who Is 80's Famous Actress

80’s Famous Bollywood Actress: फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं, जो भले ही अब फिल्मी पर्दे से दूर हों लेकिन अपने समय में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया था। इन स्टार्स की फिल्में और गाने आज भी फैंस के फेवरेट है। बात करें अगर 80 के दशक की तो उस समय के अभिनेता और अभिनेत्रियों का जलवा देखने लायक था। आज हम आपको ऐसी ही टॉप एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से तो दर्शकों को दीवाना बनाया ही था। साथ ही एक इवेंट में प्रिंस चार्ल्स को किस करके फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।

विज्ञापन

बतौर चाइल्ड डेब्यू की फिल्मों में एंट्री

हम बात कर रहे हैं 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और श्रद्धा कपूर की मासी पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) की जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। उन्होंने फिल्मों में बतौर चाइल्ड डेब्यू एंट्री की। एक रूढ़िवादी महाराष्ट्रीयन परिवार से ताल्लुक रखने वाली पद्मिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से एक्ट्रेस ने हमेशा अपने फैंस का दिल जीता है।

विज्ञापन

When Padmini Kolhapure's Kiss With Prince Charles Grabbed Eyeballs in 80s

प्रिंस चार्ल्स को किस कर बटोरीं सुर्खियां

पद्मिनी कोल्हापुरे ने फिल्मों से खूब नाम कमाया इसके अलावा वो प्रिंस चार्ल्स को किस करके सुर्खियों में आ गईं थी। दरअसल, 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने उनका स्वागत किया और एक स्वागत समारोह के दौरान उनके गालों पर किस किया था। इस घटना ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाया बल्कि कई अखबारों की सुर्खियां बन गई थी। उस वक्त हर ओर पद्मिनी की चर्चा होने लगी।

विज्ञापन

When Padmini Kolhapure gave 'King' Charles a surprise kiss | Bollywood - Hindustan Times

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रिंस चार्ल्स को किस करने की घटना को याद करते हुए बताया था कि जब वह लंदन में थी तो वहां एक अधिकारी ने उन्हें पहचानते हुए पूछ लिया था कि आप वही हैं न जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था?

विज्ञापन

लव मैरिज के खिलाफ था परिवार

बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर निर्माता प्रदीप शर्मा (टूटू शर्मा) से शादी की है। पद्मिनी ने फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार उनके बाल खोलने पर सहमति नहीं जताता था, लव मैरिज तो दूर की बात थी। यही वजह थी कि उन्हें निर्माता प्रदीप शर्मा के साथ भागने का फैसला लेना पड़ा। दोनों की शादी में एक्ट्रेस की बड़ी बहन शिवांगी कपूर और बहनोई शक्ति कपूर ने उनकी मदद की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ