हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Padma Awards 2025: अरिजीत सिंह, नंदमुरी बालकृष्ण... सिनेमा जगत के सितारों को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान

Padma Awards 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस क्रम में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित लोगों के नाम की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें सिनेमा जगत के कई सितारों को भी ये सम्मान मिला है।

विज्ञापन

Padma Awards 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार आते हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने आज यानी शनिवार को उन नामों का ऐलान किया, जिन्हें पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक कार्य, खेल, इंजीनियरिंग, कला, साहित्य, सार्वजनिक मामलों, चिकित्सा, शिक्षा, सिविल सेवा, व्यापार, विज्ञान और उद्योग जैसे क्षेत्रों में यह सम्मान दिया जाता है। इसी क्रम में पंकज उधास (मरणोपरांत): (कला, महाराष्ट्र) को पद्म भूषण और शारदा सिन्हा (मरणोपरांत): (कला, बिहार) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

एंटरटेनमेंट जगत के सितारों को मिला सम्मान

पंकज उधास

‘ना कजरे की धार’, ‘चिट्ठी आई है…’, जैसे गानों के लिए मशहूर पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं हैं। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का बीते साल यानी 2024 में निधन हो गया था। पंकज उधास के निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री और देश को बड़ा झटका लगा था। वहीं, अब पंकज उधास (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। आज ही केंद्र सरकार ने इसका ऐलान किया है।

शारदा सिन्हा

बिहार की स्वर कोकिला के रूप में जानी जाने वाली मशहूर दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा को भी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। शारदा सिन्हा को (मरणोपरांत) उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। शारदा सिन्हा का निधन छठ पूजा के पहले दिन हुआ था, जिससे पूरे देश में शोक की लहर थी। गौरतलब है कि शारदा अपने छठ गीतों के लिए बेहद पॉपुलर थीं। ऐसे में उसी दिन उनका निधन लोगों को बड़ा दुख दे गया।

विज्ञापन

अरिजीत सिंह

इस क्रम में मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया है। अरिजीत सिंह को भी म्यूजिक में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। अरिजीत सिंह आज के समय का बेहद पॉपुलर नाम है और उनकी बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है।

नंदमुरी बालकृष्ण

इसके अलावा नंदमुरी बालकृष्ण को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कला श्रेणी में नंदमुरी बालकृष्ण को उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

इन लोगों को भी मिला सम्मान

इसके अलावा सिनेमाजगत से डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण, भारतीय एक्ट्रेस और भरतनाट्यम डांसर शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण सम्मान, भारतीय एक्ट्रेस और डांसर ममता शंकर को पद्म श्री, तमिल एक्टर एस एजीत कुमार को पद्म भूषण समेत कई इंडियन आर्टिस्ट्स को पद्म श्री का सम्मान मिला है।

यह भी पढ़ें- Angelina Jolie के बेटे का फिर हुआ एक्सीडेंट, स्टंट करना पड़ा भारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola