Angelina Jolie के बेटे का फिर हुआ एक्सीडेंट, स्टंट करना पड़ा भारी

Pax Jolie Pitt Accident Again: हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के बेटे पैक्स थिएन जोली-पिट (Pax Thien Jolie-Pitt) एक बार फिर से एक्सीडेंट हो गया है। सोशल मीडिया पर पैक्स के साथ हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

Pax Jolie-Pitt Accident

Pax Jolie-Pitt Accident

Pax Jolie Pitt Accident Again: हॉलीवुड सिनेमा से दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के बेटे पैक्स थिएन जोली-पिट (Pax Thien Jolie-Pitt) एक बार फिर से हादसे का शिकार हो गए हैं। पैक्स जोली के एक्सीडेंट की खबर से फैंस टेंशन में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर पैक्स का एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

फिर हुआ पैक्स का एक्सीडेंट

पैक्स की इलेक्ट्रिक बाइक शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि पैक्स अपनी ई-बाइक पर स्टंट कर रहे हैं और हाथ छोड़कर ई-बाइक चला रहे हैं। इस दौरान एक कार से पैक्स की ई-बाइक टकरा गई और गाड़ी पर भी बड़ा डेंट आ गया। इससे ठीक छह महीने पहले भी उन्हें एक दुर्घटना में लगी चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

6 महीने पहले भी हुई थी दुर्घटना

इस एक्सीडेंट में पैंक्स के सिर पर चोट आई थी। लॉस एंजेलिस की सड़क पर पैक्स के साथ हादसा हुआ था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पैक्स ने बाइक चलाने के दौरान हेलमेट, एक मौवे हुडी, डार्क स्लैक्स और सफेद स्नीकर्स पहने हुए हैं। हालांकि, इस दुर्घटना में पैक्स को कोई चोट नहीं आई है और वो ठीक हैं। इसलिए फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में वहां के लोगों को कहना है कि हादसे से पहले पैक्स हाथ छोड़कर ई-बाइक चला रहे थे।

विज्ञापन

बाइक राइडिंग के शौकिन हैं पैक्स

गौरतलब है कि बीते जुलाई महीने में भी पैक्स के साथ हादसा हुआ था। इस हादसे में पैक्स को गंभीर चोटें आई थी। बता दें कि पैक्स बाइक राइडिंग के शौकिन हैं और अक्सर उनको लेकर हादसे की खबर भी सामने आती ही रहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ