Paatal Lok Season 2: पॉपुलर वेब सीरीज ‘पाताल लोक‘ को लेकर अब एक गुड न्यूज आई है। जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की इस पॉपुलर वेब सीरीज की जल्द ही ओटीटी पर नए सीजन के साथ वापसी होने वाली है। अब सीजन 2 की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन का फैंस न जाने कब से इंतजार कर रहे थे और कई दिनों से चर्चे चल रहे थे कि जल्द ही ‘पाताल लोक सीजन 2’ आने वाला है। अब फाइनली प्राइम पर इसके आने की खुशखबरी मिल गई है।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने फिर दिखाया दोगला चेहरा, ट्रिपल एविक्शन के बाद रातों-रात मारी पलटी
कब खुलेंगे ‘पाताल लोक’ के दरवाजे?
2024 खत्म होने से पहले ही फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। अब फाइनली इस सीरीज की रिलीज डेट सामने आ गई है। आपको बता दें, ‘पाताल लोक 2’ इस साल रिलीज नहीं होने वाला। अगले साल तक इस शो को प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा, लेकिन अगर आपको अगला साल सुनकर ऐसा लग रहा है कि आपको लम्बा इंतजार करना है, तो ये नहीं होने वाला। ‘पाताल लोक सीजन 2’ अगले महीने यानी जनवरी में ही स्ट्रीम हो जाएगी। अब एक पोस्टर शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने सटीक तारीख भी रिवील कर दी है।
‘पाताल लोक 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
‘पाताल लोक’ के दरवाजे 17 जनवरी को खुलेंगे। यानी अब बेहद कम इंतजार करना है और जल्द ही एक बड़ा धमाका होगा। पोस्टर की बात करें तो ये देखकर बेहद इंटेंस लग रहा है। इस सीजन में खूब खून-खराबा और वायलेंस शामिल होगा। आपको बता दें, एक हफ्ते पहले ही ‘पाताल लोक 2’ को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई थी। तभी से फैंस इसकी रिलीज डेट जानने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। अब जब ये सामने आ गई है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं बचा है।
यह भी पढ़ें: Hina Khan का कैंसर से जंग के बीच फिर छलका दर्द, बोलीं- ‘अपने आंसू खुद पोंछे हैं’
नए कलाकार भी होंगे शामिल
आपको बता दें, इस सीजन में जयदीप अहलावत के साथ इश्वाक सिंह (Ishwak Singh), गुल पनाग (Gul Panag), तिल्लोतामा शोम (Tillotama Shome) और नागेश कुकुनूर (Nagesh Kukunoor) जैसे नए कलाकार नजर आने वाले हैं। इस शो के नए सीजन को देखने से पहले आप एक बार पहला सीजन भी देख सकते हैं, ताकि आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines