हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सब डरे हुए हैं…', पहले ही दिन The Traitors 2 के गेम से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, को-कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास

Amazon Prime Video का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ (The Traitors Season 2) इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इस शो का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. शो के पहले ही एपिसोड में बिग बॉग 17 विनर मुनव्वर फारूकी बाहर हो गए हैं, जिसके बाद उन्होंने को-कंटेस्टेंट्स पर अपनी भड़ास निकाली है.

विज्ञापन
Munawar Faruqui द ट्रेटर्स 2 से हुए बाहर!

बॉलीवुड फेमस डायरेक्टर करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का आगाज हो चुका है. इस शो का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन हैरानी की बात यह है कि शो के पहले ही बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी का गेम ओवर हो गया है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ शो 21 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ है. शो के इंट्रोडक्शन सेशन के वक्त ही दलीप ताहिल को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था और 20 लोगों की इस शो में एंट्री की गई थी. लेकिन शो के पहले ही एक बेहद मजबूत और मंझे हुए खिलाड़ी का भी पत्ता कट गया है. यह मजबूत खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी है. दरअसल, शोक के ज्यादा कंटेस्टेंट ने मुनव्वर को ट्रेटर्स घोषित किया जिसकी वजह से उन्हें एलिमिनेट होना पड़ा. शो से बाहर होने पर मुनव्वर काफी इमोशनल हो गए और अपने को-कंटेस्टेंट्स को ‘इनसिक्योर’ बताया है.

यह भी पढ़ें: 12 एपिसोड और 7.5 IMDb रेटिंग! Netflix पर छाई ये धांसू सीरीज, टॉप-10 में जमाया कब्जा

विज्ञापन

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ से बाहर पर क्या बोले मुनव्वर फारूकी

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ से बाहर होने पर जब शो के होस्ट करण जौहर ने मुनव्वर फारूकी से बात की और पूछा की क्या वह वाकई में गद्दर है या भी निर्दोष हैं? इस बात का जवाब देते हुए मुनव्वर ने खुद को निर्दोष बताया है और उन लोगों पर नाराजगी भी जताई है, जिन्होंने उन्हें बाहर किया है. फारूकी ने कहा, ‘मैं गेम खेल रहा था और इसे अच्छे से खेलना चाहता था. मैं एक मासूम हूं… उन्होंने आगे कहा इनसिक्योर लोगों को लगा कि मैं उन्हें खा जाउंगा, वे सभी लोग डरे हुए हैं, पहचानिए कि अब आप में से कौन ट्रेटर्स (गद्दार) है.

यह भी पढ़ें: सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है यामी गौतम की ये फिल्म, क्लाइमैक्स देख खुला रह जाएगा मुंह

विज्ञापन

कौन है शो का गद्दार ?

आपको बता दें कि ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने मुनव्वर फारूकी को ट्रेटर्स (गद्दार) बताया था, जिसकी वजह से उन्हें घर से बाहर होना पड़ा है. खास बात यह है कि वो गद्दर नहीं बल्कि निर्दोष थे. इस शो में तीन गद्दर थे, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, हरमन सिंघा और क्रिस्टल डिसूजा. यह शो अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम किया जा रहा है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola