सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है यामी गौतम की ये फिल्म, क्लाइमैक्स देख खुला रह जाएगा मुंह
ओटीटी पर इन दिनों यामी गौतम की एक मूवी जमकर देखी जा रही है, जो एक तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर है. इस फिल्म की कहानी मासूम बच्चों और यामी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. चलिए जानती इसके बारे में.

अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो दर्शकों को पसंद आ रही है. इस मूवी में यामी गौतम (Yami Gautam) ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी का नाम 'अ थर्सडे' (A Thursday) 2022 में रिलीज की गई थी. फिल्म में यामी ने एक प्लेस्कूल के टीचर का किरदार निभाया है.
अ थर्सडे फिल्म
2 / 5इस फिल्म की कहानी एक प्लेस्कूल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस प्लेस्कूल की टीचर यामी गौतम है. दरअसल, यह मूवी शुरुआत में आपको काफी साधारण लगती है. लेकिन यह मूवी जब आगे बढ़ती है, तो और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है. फिल्म में ट्विस्ट उस वक्त आता है, जब यामी प्लेस्कूल में पढ़ रहे 16 मासूम बच्चों को बंधक बना लेती है.
अ थर्सडे फिल्म की कहानी
3 / 5फिल्म 'अ थर्सडे' में एक्ट्रेस यामी गौतम ने अहम किरदार निभाया है, जो हर पल अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना देती है. फिल्म के हर सीन में उनका लुक काफी शानदार रहा है, वो कभी शांत तो अगले ही पल बेहद आक्रामक हो जाती है. इस मूवी में आपको बच्चों को लोरी सुनाने से लेकर पुलिस से भिड़ने तक की कहानी को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है.
अ थर्सडे फिल्म ओटीटी रिलीज
4 / 5फिल्म की खास बात यह है कि यह आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. इस फिल्म को आप 2 घंटा और 9 मिनट में पूरा कर सकते हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि आपको अंत तक देखने पर मजबूर कर देता है.
अ थर्सडे फिल्म कहां देखें
5 / 5फिल्म में नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) ने पुलिस का किरदार निभाया है. वहीं मूवी में यामी गौतम ने नैना का किरदार निभाया है. 'अ थर्सडे' को आईएमडीबी पर 7.6 की रेटिंग दी गई है. इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.