12 एपिसोड और 7.5 IMDb रेटिंग! Netflix पर छाई ये धांसू सीरीज, टॉप-10 में जमाया कब्जा
आपको भी कोरियन ड्रामा देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसा K-Drama के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करती रहती है. आज के समय में ज्यादातर लोग ओटीटी पर ही फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है कि ओटीटी पर कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं. आप भी इन दिनों देखने के लिए कोई बढ़िया कोरियन ड्रामा तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक बेहतरीन के-ड्रामा के बारे में बताएंगे.
आवर स्टिकी लव सीरीज
2 / 5हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो एक कोरियन ड्रामा है, जो 7 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी. इस सीरीज को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. यह सीरीज इन दिनों भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में खूब गदर मचा रही है. नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज ग्लोबली टॉप 5 पर कब्जा जमाए हुए है.
आवर स्टिकी लव सीरीज का डायरेक्टर कौन है?
3 / 5इस रोमांटिक कोरियन ड्रामा के रील्स और शॉर्ट वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद दर्शक सीरीज को देखने के लिए सर्च कर रहे हैं. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘आवर स्टिकी लव’ है. इस सीरीज को किम जांग हान के निर्देशन में तैयार किया गया है.
आवर स्टिकी लव सीरीज की कहानी
4 / 5‘आवर स्टिकी लव’ सीरीज में एक्ट्रेस हा यंग और जंग हे ने अहम किरदार निभाया है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है. वहीं सीरीज में हा यंग ने एक प्रॉसिक्यूटर का किरदार निभाया है. सीरीज की कहानी एक प्रॉसिक्यूटर जी-वॉन और एक रहस्यमयी शख्स के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.
आवर स्टिकी लव सीरीज कहां देखें?
5 / 5आपने इस सीरीज को एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ पाएंगे. ‘आवर स्टिकी लव’ सीरीज को 12 एपिसोड के साथ तैयार किया गया है. यह सीरीज आपको शुरुआत में काफी सरल लगती है, लेकिन जब सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है यह और भी मजेदार होती चली जाती है. सीरीज में आपको कॉमेडी, रोमांस के साथ जबरदस्त मिस्ट्री देखने को मिलने वाला है.