क्रिकेट और मनोरंजन का नाता काफी पुराना रहा है, यह एक बार फिर साबित होता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, ओटीटी रियलिटी शो इज एंड फॉल के सीजन 2 का ऐलान कर दिया गया है और साथ ही शो का होस्ट भी बदल गया है. आइए जानते हैं कि यह शो कहां स्ट्रीम होने वाला है.
आपको बता दें कि स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) अब क्रिकेट के मैदान को छोड़कर रियलिटी की दुनिया में अपना कदम रखने जा रहे हैं. दरअसल, वीरू पाजी ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ (Rise And Fall Season 2) रियलिटी शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसा पहली बार होगा, जब वीरेंद्र सहवाग स्ट्रीमिंग की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका ने बेटी ‘दुआ’ के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस
‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को कौन करेगा होस्ट?
‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ (Rise And Fall Season 2) के मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में फैंस को वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. क्रिकेटर अक्सर अपने बेबाक बातचीत और बिना डरे क्रिकेट खेलने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इस बार वो ओटीटी पर अपनी बेबाकी से शो के कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं.
शो का प्रोमो इस बार जानी-पहचानी बात पर आधारित है. वहीं इस शो में किस्मत कंटेस्टेंट की पल भर में बदल सकती है. इस बार शो में 15 कंटेस्टेंट नजर आने वाली है. इस शो के 15 लोगों को दो ग्रुप में बांटा गया है. वहीं ‘रूलर्स’ (शासक) और ‘वर्कर्स’ (काम करने वाले) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती थी.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी जरूरतें बदल…’, दूसरी शादी के बाद कितनी चेंज हुई जेनिफर विंगेट की जिंदगी?
वर्कर्स और रूलर्स के बीच होगा घमासान
ओटीटी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ हाल ही में ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. इस शो के प्रोमो के शुरुआत में ही क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) को दिखाया गया है, जो एक पेड़ के नीचे बैठे हुए नजर आते हैं और उनका एक डायलॉग आता है, जिसमें वो कहते हैं, ‘जो चीज ऊपर जाती है, वो नीचे भी आती है. इस बार यह शो इसी थीम पर तैयार किया गया है.
हालांकि, यह रियलिटी ओटीटी पर कब दस्तक देने वाला है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन यह शो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर स्ट्रीम होने वाला है. इस शो का सीजन 1 अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. वहीं इस के विनर अर्जुन बिजलानी Arjun Bijlani बने थे.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines