Netflix Trending Series in India 2025: नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते जो ट्रेंड करता है, वो न सिर्फ दर्शकों के मूड को दिखाता है बल्कि ये भी बताता है कि किस तरह की कहानियां लोगों के दिलों को छू रही हैं। इस हफ्ते की ट्रेंडिंग वेब सीरीज की लिस्ट सामने आ चुकी है और खास बात ये है कि इसमें भारतीय कंटेंट के साथ-साथ विदेशी शोज ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है।
ब्रिटिश शो ए़डोल्सेंस बना भारतीयों की पहली पसंद
इस हफ्ते नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर रहा ब्रिटिश ड्रामा ‘ए़डोल्सेंस’। किशोरावस्था की मुश्किल भावनाओं और संघर्षों को दर्शाने वाली इस सीरीज ने दर्शकों के साथ गहरा कनेक्शन बना लिया है। ये शो टीनएजर्स के जीवन, पहचान, रिश्तों की भावनाओं को बहुत ही सटीक ढंग से दिखाता है।
‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ का दमदार प्रदर्शन
दूसरे नंबर पर रहा भारत के बैकग्राउंड पर आधारित शो ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’। नीरज पांडे की शैली में बने इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों ने खूब सराहा है। बंगाल की गलियों में घूमती ये कहानी एक ईमानदार पुलिस अफसर की जद्दोजहद और माफिया के बीच की टकराहट को दिखाती है।
कोरियाई रोमांस का जादू
तीसरे नंबर पर रहा दक्षिण कोरियाई शो ‘When Life Gives You Tangerines’। रोमांस और जिंदगी की कड़वी-मीठी सच्चाइयों को दर्शाने वाली इस सीरीज ने भारतीय युवाओं के दिल को छू लिया है। इसकी सिंपल कहानी और इमोशनल टोन ने इसे खास बना दिया है।
‘डब्बा कार्टेल’ से क्राइम थ्रिलर को मिला नया ट्विस्ट
हाल ही में रिलीज हुई क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ चौथे स्थान पर रही। महिला नेतृत्व वाली इस सीरीज में मुंबई की पृष्ठभूमि में एक खुफिया डब्बा सेवा के जरिये चल रहे अपराध की दुनिया को दिखाया गया है। ये शो खासतौर पर मिडिल-क्लास महिलाओं के नए चेहरे को सामने लाता है।
कोरियन थ्रिलर ‘करमा’ का जलवा
पांचवें नंबर पर रही ‘करमा’ ने क्राइम और सस्पेंस के शौकीनों को बांधकर रखा। वहीं गेमिंग फैंस के लिए खास रही ‘Devil May Cry’ सीरीज छठे स्थान पर रही, जो कि अपनी एनिमेशन और एक्शन सीक्वेंस के लिए जानी जाती है।
The Residence भी बनीं दर्शकों की पसंद
सातवें और आठवें स्थान पर The Residence और Khakee: The Bihar Chapter मौजूद रहीं। जहां ‘The Residence’ ने हल्के-फुल्के रहस्य और हास्य के मिश्रण से दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं बिहार पुलिस की सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘Khakee: The Bihar Chapter’ फिर से टॉप में लौटी है।
टॉप 10 में The Gardener
लिस्ट में नौवें स्थान पर बच्चों की पसंदीदा एनिमेटेड सीरीज Unicorn Academy रही, जो फैंटेसी और मैजिक की दुनिया में ले जाती है। वहीं, फ्रांस से आई एक्शन-कॉमेडी सीरीज ‘The Gardener’ ने टॉप 10 में जगह बनाकर साबित किया कि भारतीय दर्शक अब कंटेंट की विविधता को खूब पसंद कर रहे हैं।
इस हफ्ते की ट्रेंडिंग लिस्ट ने ये साफ कर दिया है कि इंडियन ऑडियंस भाषा या देश की सीमाओं से ऊपर उठकर अच्छी कहानियों को पसंद कर रहे हैं। क्राइम, रोमांस, थ्रिलर से लेकर एनीमेशन और कॉमेडी तक – हर शैली की कहानियों को उनका भरपूर प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को मिलेंगे 1 लाख’, जानिए किसने किया ऐलान?
संबंधित खबरें
अब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
47 mins agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
1 hr agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
1 hr ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
2 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
16 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
18 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
19 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
22 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines