Documentary On Operation Sindoor: आज डिस्कवरी चैनल इंडिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डॉक्यूमेंट्री का ऐलान किया है. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ने ‘डिक्लासिफाइड- ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया है. यह ने डॉक्यूमेंट्री पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के द्वारा जवाबी कार्रवाई की योजना पर बनाई जा रही है. इस डॉक्यूमेंट्री में आपको भारत की सैन्य कार्रवाई और अंजाम को दिखाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान रश्मिका मंदाना के साथ हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टर ने तुरंत बेड रेस्ट की दी सलाह
कहां रिलीज होगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री
आप भी इस डॉक्यूमेंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का प्रीमियर 15 अगस्त 2026 को डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस किया जाएगा. बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री का पहला भाग रात 9 बजे रिलीज होगा, तो वहीं दूसरा भाग रात 10 बजे प्रसारित किया गया है.
एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की यह अनोखी डॉक्यूमेंट्री में मिलिट्री लीडरशिप को बारीकी के साथ दिखाया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री में थल सेना के साहस को भी दर्शाया गया है. सीरीज में डिफेंस एक्सपर्ट्स और पत्रकारों को भी शामिल किया जाएगा. इस डॉक्यूमेंट्री में आपको 88 घंटे चले ऑपरेशन और उसके पीछे के संघर्ष को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया जाएगा.
डॉक्यूमेंट्री को लेकर मेकर्स ने क्या कहा?
आपको बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन को दिखाया जाएगा, इस डॉक्यूमेंट्री में शुरुआती रणनीतिक चर्चाओं और सैन्य तैयारियों को भी पेश किया जाएगा. इस डॉक्यूमेंट्री पर साई अभिषेक ने कहा, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी हमेशा से ही दर्शकों तक ऐसी कहानियां पहुंचाने के लिए खुद को जिम्मेदार मानती है, जिसकी वजह से लोगों को अपने आस-पास की दुनिया को अच्छी तरह से समझने में मदद मिले’ उन्होंने आगे कहा, डॉक्यूमेंट्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ हमारी नई ‘डिक्लासिफाइड’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत हो रही है. अगर आप साई अभिषेक को नहीं जानते हैं, तो बता दें कि वो वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में साउथ एशिया के लिए फैक्टुअल एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और किड्स के हेड है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
51 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines