मशहूर एक्टर की दर्दनाक मौत, 5 साल पहले हादसे में खोई थी टांगें, अब चली गई जान

Famous Actor Death: मनोरंजन जगत से दुख भरी खबर आ रही है। मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी बहन ने की है। एक्टर के यूं चले जाने से फैंस मायूस हैं और सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

Famous Actor Death

Famous Actor Death

विज्ञापन

Famous Actor Death: मनोरंजन जगत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाता है। हालांकि इस वक्त इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। कभी फिल्मों और टीवी पर दर्शकों को अपना दिवाना बनाने वाले एक्टर का निधन हो गया है। अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

51 साल की उम्र में निधन

दरअसल, मशहूर अमेरिकी एक्टर और योग टीचर ओबी एनडेफो का निधन हो गया है। अभिनेता ने 51 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। एक्टर के यूं अचानक चले जाने से फैंस बेहद मायूस हैं और इंडस्ट्री को भी झटका है। हर इंसान अपनी लाइफ में तमाम तरह की चीजें देखता है, लेकिन उसके बाद भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ना बड़ी बात होती है। ओबी एनडेफो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

Advertisment

दुकान से बाहर निकलते हुए एक्सीडेंट

गौरतलब है कि साल 2019 में ओबी एनडेफो एक किराने की दुकान से बाहर निकल रहे थे कि उसी समय एक्टर एक कार की चपेट में आ गए। ये कोई मामली एक्सीडेंट नहीं था बल्कि इस हादसे में ओबी के दोनों पैर चले गए थे। किसी भी इंसान के लिए अपने दोनों पैर खो देना और उसके बाद जिंदा रहकर सारी चीजों को एडजेस्ट करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन इसके बाद भी ओबी ने हार नहीं मानी और खुद को संभालते हुए आगे बढ़े।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nkem Ndefo 🍉 (@nkemndefo)

बहन ने की मौत की पुष्टि

एक्सीडेंट के बाद ओबी के लिए बहुत सारी चीजें करना मुश्किल हो गया था, लेकिन फिर भी उन्होंने साल 2021 में एनसीआईएस: लॉस एंजिल्स में जॉयनेर की भूमिका में दर्शकों का दिल जीता। बता दें कि एनडेफो की मौत की पुष्टि उनकी बहन ने फेसबुक पर की है। एक्टर की बहन के पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है और दुख जताया है।

विज्ञापन

किन-किन फिल्मों-शोज में किया काम?

इसके साथ ही अगर ओबी एनडेफो के काम की बात करें तो उन्होंने साल 1995 में स्टार ट्रेक: डीप स्पेस नाइन से अपने काम की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और दर्शकों के दिलों पर वो धीरे-धीरे राज करने लगे। एनडेफो को आखिरी बार एनसीआईएस: लॉस एंजिल्स में देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ