Nutan: अगर बी-टाउन की दिग्गज अभिनेत्रियों की बात की जाए, तो नूतन का नाम आना लाजमी है। अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली नूतन आज भी लोगों के दिलों पर वैसे ही राज करती है।
आज भले ही ये महान हस्ती हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनको याद करते हुए हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- बी-टाउन की सबसे अमीर एक्ट्रेस बनीं Aishwarya Rai, ‘बच्चन परिवार की बहू’ के पास सबसे ज्यादा संपत्ति
लोगों ने बनाया था एक्ट्रेस का मजाक
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नूतन ने हमेशा ही लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाकर रखी है। अपने उम्दा अभिनय के लिए जानी जाने वाली नूतन ने इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा दोस्त नहीं बनाए और एक-दो नहीं बल्कि नौ से ज्यादा फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। बता दें कि नूतन बहुत दुबल-पतली और सावंली थी और इसके लिए लोग उनका मजाक बनाते थे, लेकिन नूतन ने लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया और अपने एक्टिंग करियर के बारे में सोचा और लगातार फिल्में की।
बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस।
फोटो आभार- सोशल मीडिया
70 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम
बता दें कि नूतन ने ना सिर्फ फिल्मों में काम किया बल्कि ‘मिस इंडिया’ का खिताब भी अपने नाम किया। एक्ट्रेस ने 70 से भी ज्यादा फिल्में की और उनके करियर की कई हिट फिल्में रहीं। एक्ट्रेस ने 45 सालों तक फिल्मों में काम किया। साल 1959 में उन्होंने नेवी ऑफिसर रजनीश बहल से शादी कर ली थी। शादी और मां बनने के बाद भी नूतन बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में रही।
मां को कोर्ट में घसीटा
नूतन की मां सहित उनके दोस्तों का कहना था कि शादी के बाद से एक्ट्रेस के बिहेवियर में बहुत बदलाव आ गया है। एक्ट्रेस की मां और उन्होंने एक कंपनी बनाई थी, जिसमें नूतन की फिल्मों की कमाई का पैसा जाता था। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक बार इनकम टैक्स की एक बड़ी रकम आई और एक्ट्रेस की मां ने कहा कि ये नूतन को भरना होगा। इससे नूतन बहुत गुस्सा हो गई और इसके लिए उन्होंने अपनी मां को कोर्ट में भी घसीट लिया। हालांकि इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस के पति को माना जाता है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने पति के कहने पर ऐसा किया। इस घटना के बाद से नूतन ने करीब 20 साल तक अपने परिवार से बात नहीं की थी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines