मुंबई: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली नुसरत को लेकर खबर है कि वो जल्द ही बिग बॉस 16 (Nusrat Jahan in Bigg Boss 16) में नजर आ सकती हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो कथित तौर पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में टेलीकास्ट होगा। इस शो के मेकर्स विवादास्पद हस्तियों को लेना पसंद करते हैं और नुसरत जहां की जिंदगी विवादों से भरी हुई है।
अभी पढ़ें – क्राइम मास्टर गोगो से लेकर रंगीला तक, एक्टर के मजेदार अवतार
बिग बॉस 16 में नुसरत जहां?
नुसरत जहां के करीबी सूत्र के अनुसार, बिग बॉस सीजन 16 के निर्माताओं ने एक्ट्रेस से संपर्क किया है। इतना ही नहीं उन्हें विवादास्पद रियलिटी शो में आने के लिए प्रति सप्ताह 16 लाख रुपये की राशी देने की पेशकश भी की गई है। कहा तो ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस कथित रूप में दिए गए कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स को साइन भी कर सकती हैं।
नुसरत, 2021 के शीर्ष समाचार निर्माताओं में से एक
नुसरत जहां 2021 में सबसे अधिक हेडलाइन्स में शामिल होने वाली सेलेब्स में से एक थीं। एक्ट्रेस जून 2021 में एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि व्यवसायी निखिल जैन के साथ उनकी शादी भारत में अमान्य थी। इसके तुरंत बाद, नुसरत ने एक बच्चे, यिशान को जन्म दिया, और एक्टर यश दासगुप्ता के नाम को अपने बच्चे के पिता के रूप में अस्पताल के कागजों पर दर्ज कराया। नुसरत, पहले तो यश के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए थीं। मगर अब वो खुलकर इसका ऐलान करती हैं और एक्टर के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करती देखी जाती हैं।
बिग बॉस 16 के सेट से लीक हुई तस्वीरें
बिग बॉस के नियमित अपडेट साझा करने वाले एक इंस्टाग्राम हैंडल ने बीबी 15 के सेट से लीक हुई तस्वीरों को साझा करते हुए दावा किया कि यह सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो के सेट का पहला लुक है। सेट अभी भी निर्माणाधीन है और ऐसा लग रहा है कि शो की थीम एक्वा है, क्योंकि तस्वीरों में बहुत सारे गोल्ड और ब्लू कलर का इस्तेमाल किया गया है।
अभी पढ़ें – छोटे कद के फैन के लिए Kriti Sanon ने दिखाई दरियादिली, नीचे बैठकर ली फोटो
इस साल जिन सेलेब्स के शो में हिस्सा बनने के कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें दिव्यांका त्रिपाठी, सनाया ईरानी और अर्जुन बिजलानी का नाम भी शामिल है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines