छोटे कद के फैन के लिए Kriti Sanon ने दिखाई दरियादिली, नीचे बैठकर ली फोटो
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: बीती रात निर्माता मुराद खेतानी ने अपने जन्मदिन पर एक पार्टी थ्रो की, जहां बॉलीवुड के सितारों को शिरकत करते देखा गया। मुंबई के एक रेस्तरां में आयोजित किए गए इस बर्थडे पार्टी में सलमान खान, कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, रवीना टंडन, मुकेश छाबड़ा, अनीस बज्मी, सई मांजरेकर जैसे सेलेब्स को स्पॉट किया गया।
इस मौके पर, बॉलीवुड के भाईजान ने नीले रंग की डेनिम और जूतों के साथ एक ग्रे फुल-स्लीव टी-शर्ट को चूज किया। जबकि कृति (Kriti Sanon) ने पीले रंग की शिमरी बॉडीकॉन मिनी ड्रेस को चुना। इस आउटफिट में कृति काफी खूबसूरत लग रही थीं।
हालांकि, पार्टी से बाहर निकलने के बाद उन्हें उनके एक फैन ने रोक लिया और सेल्फी की डिमांड करने लगा। वीडियो (Kriti Sanon Video) में देखा जा सकता है कि छोटे कद का ये शख्स अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है, जब पैप्स उसे भगाने लग जाते हैं।
इस दौरान कृति पैप्स को टोकते हुए कहती हैं कि, ‘ए ऐसे मत बोलो यार’। इसके बाद वो खुद मोबाइल फोन लेकर नीचे झुकती नजर आती हैं और शख्स के साथ सेल्फी लेती हैं। हालांकि, कृति झुकते हुए अपने कपड़ों को लेकर थोड़ी असहज भी हो जाती हैं मगर फिर वो अपने फैन का मन रखने के लिए ऐसा करती हैं। पैपराजी वीरल भयानी ने वीडियो अपने अकाउंट से शेयर किया है, जो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद नेटिजेंस भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अभी पढ़ें – Virat Kohli ने साझा की अपनी ‘दुनिया’ की तस्वीर, अनुष्का बोलीं, ‘ये तो मेरे जैसी दिखती है’
मुराद खेतानी ने कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’, शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’, ‘नोटबुक’, अर्जुन कपूर की ‘मुबारकां’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ का भी समर्थन किया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: