मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक अवॉर्ड नाइट में अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई, जहां वो गोल्डन-सिल्वर सिल्क की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। बालों में गजरा, गले में हार और हाथों में चूड़ियां पहने हुए सना ने एक टिपिकल साउथ इंडियन लुक कैरी किया था, जिनपर से नजरें हटा पाना मुश्किल है। इन सबके बीच उनका एक एयरपोर्ट वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Phone Bhoot Trailer: भूत ‘कैटरीना कैफ’ के साथ भूत पकड़ने निकले सिद्धांत और ईशान
दरअसल, सोमवार को पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शहनाज का एयरपोर्ट स्पॉटेड वीडियो (Shehnaaz Gill Aiport spotted Video) शेयर किया, जिसमें उन्हें टर्मिनल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। पिंक हूडी और ब्लू वाइड लेग डेनिम में शहनाज गिल काफी क्यूट दिख रही थीं। उन्होंने आंखों पर काला चश्मा भी पहन रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सना जैसे ही बाहर निकलती हैं कुछ लोग उन्हें सेल्फी (Fan misbehave with shehnaaz gill) लेने के लिए रोक लेते हैं। इसी दौरान एक शख्स उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है।
सोशल मीडिया पर शहनाज का ये वीडियो तेजी से वायरल (Shehnaaz Gill Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक फैन की इस हरकत को सना बेहद समझदारी, शांति और सूझ-बूझ से हैंडल करती हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि जैसे ही वो शख्स शहनाज के कंधे पर हाथ रखने के लिए आगे बढ़ता वो सतर्कता के साथ पीछे हट जाती हैं। हालांकि, वो तस्वीर लेने से इंकार नहीं करतीं और उसे सेल्फी देना सुनिश्चित करती हैं। इसके बाद उन्होंने कुछ और लोगों के साथ भी पिक्चर क्लिक करवाई। वहीं उस शख्स को भी तुरंत अपनी गलती का एहसास होता है और वो माफी मांगता है।
वीडियो के अंत में शहनाज को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘तुझे क्या लगा तेरा दोस्त है?’। वहीं नेटिजेंस भी शहनाज के व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘वो अपनी रक्षा खुद कर सकती है’, दूसरे ने लिखा- ‘ये बिल्कुल असहज करने वाला है लेकिन फिर भी शहनाज ने बेहद शांति से इसे संभाला’। एक अन्य ने तो नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ‘ओ भाई तमीज से तेरी दोस्त नहीं है।’ कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ भी एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा ही वाकया हुआ था।
अभी पढ़ें – Happy Birthday S S Rajamouli: जानें हिट मशीन एस एस राजामौली की लव स्टोरी
वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines