Mumbai News: शाहरुख खान नहीं, उनके बॉडीगार्ड को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने रोका

Shah Rukh Khan
विज्ञापन

Mumbai News: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को कस्टम अधिकारियों ने नहीं रोका था। जी हां, आपने सही पढ़ा, शाहरुख के बॉडीगार्ड को मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने रोका था।

मुंबई कस्टम के अनुसार, सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह को सीमा शुल्क नियमों का उल्लंघन करने के लिए रोका और उन्होंने शाहरुख खान को नहीं रोका।

विज्ञापन

कस्टम ड्यूटी भरने के बाद छोड़ा गया

बता दें कि किंग खान शुक्रवार रात दुबई से अपनी टीम के साथ मुंबई लौटे। शाहरुख खान के बॉडीगार्ड ने कस्टम ड्यूटी भरी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी दुबई से आने के बाद पहले ही एयरपोर्ट से निकल चुके थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में नहीं लिया था।

मुंबई कस्टम की ओर से एक बयान में कहा गया कि बॉडीगार्ड रवि सामान लेकर घर आ रहा था, तभी उसे गेट नंबर 8 पर चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के समय बैगेज चेकिंग प्वाइंट पर बॉडीगार्ड के पास दो आलीशान घड़ियां और चार खाली वॉच बॉक्स थे। इसके अलावा वहां उसके सामान में एक I-Watch Series 8 का एक खाली बॉक्स भी था।

विज्ञापन

कस्टम ड्यूटी के लिए देने थे 6.83 लाख रुपये

कस्टम ने कहा कि AIQ ने सभी बक्सों पर ड्यूटी का भुगतान लगा दिया और कस्टम ने शाहरुख खान से केवल ड्यूटी देने को कहा, वह मान गए और पूरी ड्यूटी अदा कर दी। उन्हें कस्टम ड्यूटी के 6.83 लाख रुपए देने थे। सीमा शुल्क का भुगतान करने के बाद उन सभी को जाने दिया गया।

विज्ञापन

इससे पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया और कस्टम ने उनसे पूछताछ की। लेकिन कस्टम ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता को बिल्कुल भी हिरासत में नहीं लिया गया और उन्होंने कोई सवाल नहीं पूछा। उन्हें सिर्फ सीमा शुल्क भरने के लिए कहा गया था, जिस पर वह और उनकी टीम सहमत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ