पैसों के लिए मांगी 'भीख', सुने बदसूरती के ताने, स्टूडियो के बाहर खड़ी रहती थी एक्ट्रेस, TV की इस हसीना को पहचाना?

Nia Sharma: आज हम आपको छोटे पर्दे यानी टीवी इंडस्ट्री की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बी-टाउन की हसीनाओं को भी पीछे छोड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो?

Nia Sharma

Nia Sharma

Nia Sharma: टीवी हो या फिल्म इंडस्ट्री… हर कलाकार अपनी मेहनत के दम पर ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से बेहद पॉपुलैरिटी हासिल की है। साथ ही छोटे पर्दे पर भी कई अदाकार ऐसी हैं। आज हम आपको छोटे पर्दे यानी टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ अपनी मेहनत के दम पर सक्सेस हासिल की बल्कि उन्होंने बी-टाउन की पॉपलुर एक्ट्रेसेस को भी पछाड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर हम किसके बारे में बात कर रहे हैं?

विज्ञापन

टीवी की फेमस नागिन

दरअसल, हम जिस हसीना के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की फेमस नागिन निया शर्मा हैं। जी हां, एक हजारों में मेरी बहना है शो से घर-घर पॉपुलर होने वाली निया ने अपनी स्ट्रगल लाइफ में बहुत कुछ देखा है। निया ने ना सिर्फ अपने लुक्स को लेकर रिजेक्शन झेले बल्कि लोग उन्हें बदसूरत बताते थे, लेकिन निया ने कभी हार नहीं मानी और उन्होंने कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों को पछाड़ते हुए ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई की 50वीं सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में जगह बना ली।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

पैसों के लिए ‘भीख’ मांगनी पड़ती थी

जी हां, साल 2017 में निया ने इसमें दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई, तो साल 2016 में वो तीसरे नंबर पर रहीं। एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि एक टाइम ऐसा भी था जब अपने ही पैसों के लिए भीख मांगनी पड़ती थी। बता दें कि जब निया 14 साल की थी, तब उनके पिता का निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं एकदम अकेली पड़ गई थी, लेकिन मेरी मां और भाई ने हमेशा मेरा साथ दिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

मेरी मां ने भी मेरे लिए कई बलिदान दिए

निया ने कहा कि मेरे भाई ने बेहद छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था, वो हमेशा मुझे सपोर्ट करता था। मेरी मां ने भी मेरे लिए कई बलिदान दिए हैं। उन्होंने सभी रिश्तेदारों को भी छोड़ दिया और हमेशा भाई और मेरे ऊपर ध्यान दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं स्टूडियो के बाहर खड़ी रहती थी और अपने ही पैसो के लिए आपको इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

मैंने काम करने से कर दिया था मना

उन्होंने कहा कि जब मुझे मेरी मेहनत के पैसे भी नहीं मिले, तो मैंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब आगे काम नहीं करूंगी। मेरे पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था, ऐसा लगता है कि हमें भीख मांगने, रोने और गिड़गिड़ाने के लिए बनाया गया है। निया शर्मा को ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई द्वारा शीर्ष 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में 2016 में नंबर 3 और 2017 में नंबर 2 पर अपनी जगह बनाई है। साल 2020 में एक्ट्रेस को द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमेन ऑन टीवी सूची में भी नंबर 2 स्थान दिया गया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ