हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Netflix पर भारत में आज सबसे ज्यादा देखी जा रही ये फिल्में, Akshay Kumar की 17 साल पुरानी फिल्म भी शामिल

Netflix Top 5 Trending Movies in India: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी फिल्म भी है जो खिलाड़ी कुमार की 17 साल पहले रिलीज हुई थी और वो टॉप 5 की लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
Netflix Top 5 Movies Trending in India

Netflix Top 5 Trending Movies in India: जहां सिनेमाघरों में इन दिनों कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ धमाल मचा रही है, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी कई फिल्में ब्लॉक बस्टर हिट साबित हो रही हैं जो हाल फिलहाल में रिलीज हुई है। फिर चाहे वो काजोल-कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ हो या फिर अक्षय कुमार की ‘खेल-खेल में’, कई फिल्में टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी भी फिल्म है जो आज से करीब 17 साल पहले आई थी लेकिन इन दिनों भारत में वो सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तीसरी फिल्म बनी हुई है। आखिर कौन सी है वो फिल्म और नेटफ्लिक्स की टॉप 5 ट्रेंडिग फिल्में कौन-सी हैं, चलिए आपको बताते हैं।

‘दो पत्ती’ (Do Patti)

नेटफ्लिक्स पर पिछले महीने के आखिर में काजोल-कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ ने दस्तक दी है और इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म इस वक्त भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

‘मियाझागन’ (Meiyazhagan)

25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तमिल की फिल्म तो इस वक्त भारत में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। कार्थी स्टारर इस फिल्म को तेलुगु में भी सत्यम सुंदरम के नाम से रिलीज किया गया था।

विज्ञापन

‘भूल भुलैया’ (Bhool Bhulaiyaa)

अक्षय कुमार की साल 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलैया’ भी इस समय भारत में टॉप 5 फिल्मों में ट्रेंड कर रही है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के थिएटर्स में रिलीज होते ही लोगों में इसी फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म को देखने की जिज्ञासा भी पैदा हो गई, जिसकी वजह से ये फिल्म भी ट्रेंड करने लगी है।

‘टाइम कट’ (Time Cut)

नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म की कहानी में एक्ट्रेस मैडिसन बेली (Madison Bailey) टाइम में ट्रैवल करती हैं ताकि वो अपनी बहन के कातिलों का पता लगा सकें।

विज्ञापन

‘खेल खेल में’ (Khel Khel Mein)

पांचवे नंबर पर पिछले महीने अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और फरदीन खान की आई फिल्म खेल-खेल में ट्रेंड हो रही है। इस फिल्म को थिएटर्स में ज्यादा लोगों ने नहीं देखा था, जिसका कहीं ना कहीं फायदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को मिला।

यह भी पढ़ें: एक्टर Nitin Chauhaan कौन? जिनकी सुसाइड मिस्ट्री ने उलझा दिया, जानिए कितनी थी नेट वर्थ?

विज्ञापन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola