Netflix Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों नया-नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में जजमेंट डे पर शो से 2 कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट गया. इनमें रियाज अली और सुनीता आहूजा का नाम शामिल है. वहीं जहां एक तरफ एलिमिनेशन हुआ तो वहीं दूसरी ओर शो के जज फराह खान और रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स की जमकर वाट लगाई. दूसरे हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच जो भी घमासान बचा उस पर फराह खान और रितेश देशमुख ने अपना फैसला सुनाया. वहीं एक कंटेस्टेंट को पनिशमेंट देते हुए अलग सेल में बंद कर दिया गया.
कंटेस्टेंट्स को पड़ी फटकार
‘लॉक अप 2’ के जजमेंट डे पर फराह खान और रितेश देशमुख काफी गुस्से में दिखाई दिए. दोनों ने कंटेस्टेंट्स के बिहेवियर पर बात करते हुए हर किसी को खूब खरी-खरी सुनाई. श्रेया कालरा को उनके एटिट्यूड की वजह से फटकार लगाई गई. वहीं शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं शिल्पा शिंदे के बर्ताव पर भी बात करते हुए जेलर्स ने उनके बिहेवियर को गलत ठहराया. साथ ही राम कपूर को भी गलत लोगों का साथ देने के लिए डांटा गया.
यह भी पढ़ें: 7 एपिसोड्स की सीरीज ने Netflix पर उड़ाया गर्दा, समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को भी छोड़ा पीछे
इस कंटेस्टेंट को मिली सजा
शो के जजमेंट डे पर जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई गई तो वहीं दूसरी ओर आकांक्षा चौधरी को फराह खान और रितेश देशमुख ने पनिशमेंट सेल में भेजा. दरअसल आकांक्षा चौधरी ने बीते हफ्ते श्रेया कालरा के साथ काफी बदतमीजी की थी. आकांक्षा ने श्रेया के बेड पर भी पानी डाल दिया था और उन्हें गालियां तक दी थी. जिसके बाद आकांक्षा के इस बिहेवियर को फैंस ने भी पसंद नहीं किया. ये ही वजह थी कि फराह खान और रितेश देशमुख ने आकांक्षा के बर्ताव की वजह से उन्हें पनिशमेंट दे दी.
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बेस्टफ्रेंड आकांक्षा रंजन की शादी में लगा सितारों का मेला, स्टाइलिश बन पहुंचा बॉलीवुड!
शो में दिखेंगे बदलाव
वहीं शो का नया प्रोमो भी जारी किया गया है. इस हफ्ते शो में कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. कंटेस्टेंट्स के सेलमेट्स को बदला जाएगा. वहीं अपने नए सेलमेट्स के साथ ही कंटेस्टेंट्स को खुद को सुरक्षित करने के लिए गेम भी खेलना होगा. सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो काफी वायरल हो रहा है और नए एपिसोड के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हैं.
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
7 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
11 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
12 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
16 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
17 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
19 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
20 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
21 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
23 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines