Alia Bhatt Bestfriend Akansha Ranjan: आलिया भट्ट की बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन शादी के बंधन में बंध गई हैं. फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ अकांक्षा ने रजिस्टर्ड वेडिंग की है. सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. वहीं आकांक्षा रंजन की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे स्टाइलिश अवतार में पहुंचे. चलिए सेलेब्स के लुक पर एक नजर डालते हैं.
आलिया भट्ट

2 / 6
बेस्टफ्रेंड की शादी में आलिया भट्ट क्लासी अंदाज में पहुंची. एक्ट्रेस ने इस दौरान पर्पल कलर का आउटफिट कैरी किया. कोर्सेट ब्लाउज और प्रिंटेड साड़ी में आलिया भट्ट कमाल की लगीं. एक्ट्रेस ने इस लुक पर स्लीक बन हेयरस्टाइल किया. सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का ये लुक काफी वायरल हो रहा है.
जाह्नवी कपूर

3 / 6
जाह्नवी कपूर मस्टर्ड कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दीं. इस लुक पर एक्ट्रेस ने ग्लोडन कलर की ज्वेलरी कैरी की. वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने इस दौरान स्लीक छोटी हेयरस्टाइल किया. एक्ट्रेस अपने इस लुक में काफी खूबसूरत दिखाई दीं.
सोनाक्षी सिन्हा

4 / 6
सोनाक्षी सिन्हा आकांक्षा की शादी में अपनी मम्मी पूनम सिन्हा के साथ दिखाई दीं. एक्ट्रेस ने पर्पल कलर का सूट सलवार कैरी किया. वहीं एक्ट्रेस की मम्मी पूनम सिन्हा ने साड़ी कैरी की. मीडिया के सामने सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मम्मी पूनम सिन्हा ने पोज भी दिए. सोनाक्षी के लुक की भी खूब तारीफ हो रही है.
वाणी कपूर

5 / 6
वाणी कपूर इस सेरेमनी में काफी स्टाइलिश लगीं. एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की कोर्सेट ड्रेस कैरी की. इस ड्रेस पर ग्लोडन वर्क दिखाई दिया. वहीं एक्ट्रेस ने इस ड्रेस पर ओपन हेयरस्टाइल किया. इस बैकलेस ड्रेस में वाणी कपूर बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर वाणी के लुक की खूब तारीफें हो रही हैं.
कौन हैं आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा?

6 / 6
बता दें आकांक्षा रंजन और डायरेक्टर शरण शर्मा साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था. वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शरण शर्मा 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. वहीं आकांक्षा एक एक्ट्रेस हैं और वो हाल ही में 'इक्का' फिल्म में नजर आई हैं. वहीं एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' भी काफी फेमस है.