7 एपिसोड्स की सीरीज ने Netflix पर उड़ाया गर्दा, समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को भी छोड़ा पीछे

Netflix Trending Series: अगर आप भी संडे को अपने घर में ही रहकर अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. 7 एपिसोड्स की इस लेटेस्ट सीरीज ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा दिया है. इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में समय रैना के शो को भी पीछे छोड़ दिया है.

super subbu trending on netflix
1 / 6

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'सुपर सुब्बू' है. इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया. 7 एपिसोड्स की ये सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें आपको ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी भरपूर मिलेंगे. वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी सुब्बू नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता से हर दिन ताने खाता है. पिता के डर से सुब्बू अपना सपना भी उनको नहीं बता पाता. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक दिन पिता के तानों से तंग आकर सुब्बू मन में ठान लेता है कि वो अपना भविष्य बनाएगा.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 6

सुब्बू खुद को साबित करने के लिए घर से दूर एक गांव के स्कूल में सेक्स टीचर की नौकरी का ऑफर अपना लेता है. इस दौरान कहानी में कुछ इमोशनल एंगल भी देखने को मिलते हैं. गांव के लोगों को सुब्बू ऐसी नॉलेज देता है, जिनके बारे में गांव वालों को पता भी नहीं होता. वहीं कहानी में आगे क्या होता है ये जानने के लिए इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करें.

विज्ञापन

इस शो को भी छोड़ा पीछे

इस शो को भी छोड़ा पीछे5 / 6

'सुपर सुब्बू' ने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में कॉमेडियन समय रैना के लेटेस्ट रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'सुपर सुब्बू' जहां नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं दूसरी ओर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

सीरीज की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें संदीप किशन, मुरली शर्मा, मानसा चौधरी और मिथिला पालकर लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हो रही है. वहीं सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है. वीकेंड को शानदार बनाने के लिए आप इस सीरीज को बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन