क्राइम थ्रिलर देखने का है मन? तो वीकेंड में Netflix पर बिंज वॉच कर लीजिए ये Films

Netflix Crime Thriller Movies: ओटीटी पर कई क्राइम थ्रिलर फिल्में आप देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर आपके एंटरटेनमेंट के लिए कई ऑप्शन हैं। लेकिन आपको हमारी बताई हुई फिल्मों से शुरुआत करनी चाहिए ताकि आपका समय बर्बाद न हो।

Netflix Crime Thriller Movies

Netflix Crime Thriller Movies

Netflix Crime Thriller Movies: ओटीटी पर आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज हो ही जाती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन कंटेंट की इस भीड़ में क्या देखें और क्या नहीं? अगर आप भी इसमें उलझ जाते हैं तो ये खबर आप ही के लिए है। अगर आपका मन इस वीकेंड मजेदार क्राइम थ्रिलर देखने का है, जिसके बाद आप न सिर्फ अपने नाखून चबा बैठें बल्कि हैरान भी रह जाएं तो आपको हमारी बताई हुईं ये फिल्में देखनी चाहिए।

विज्ञापन

Hit

HIT: The First Case ये फिल्म राजकुमार राव की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। एक Homicide Intervention Team का पुलिस वाला जो एक लड़की की किडनैपिंग का केस सुलझाने निकलता है लेकिन वो खुद अपने अतीत में उलझा हुआ होता है। पास्ट ट्रॉमा की वजह से उसका वो हाल हो जाता है कि वो अपनी ड्यूटी भी ठीक से नहीं कर पाता। ये किडनैपिंग का केस इतना टेढ़ा है कि इसे सॉल्व करते-करते गर्लफ्रेंड गायब हो जाती है। वहीं, आखिर तक फिल्म में एक बड़ा सवाल छूट गया है, जिसका जवाब पाने के लिए फैंस अभी तक इस फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

The Girl on the Train

परिणीति चोपड़ा की फिल्म में भूलने की बीमारी एक बड़ी मुसीबत साबित होती है। दरअसल, फिल्म में दिखाया जाता है कि एक लड़की का मिसकेरेज हो जाता है जिसका किरदार परिणीति ने निभाया है। लेकिन ये एक्सीडेंट किसने करवाया? ये सवाल जितना बड़ा है उतना ही जरूरी ये सवाल है कि फिल्म में अदिति राव हैदरी का कत्ल किसने किया? वीकेंड पर आपको ये क्राइम मिस्ट्री जरूर देखनी चाहिए।

Monica, O My Darling

ये फिल्म शुरू ही एक मर्डर मिस्ट्री के साथ होती है। राजकुमार राव इस फिल्म में अपने बॉस की बेटी को धोखा देते हैं। हुमा कुरैशी के साथ मिलकर राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड को चीट करते हैं और एक दिन हुमा उन्हें बताती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं और यहां से ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू होता है। एक तरफ ऑफिस में मर्डर पर मर्डर हो रहे हैं और दूसरी तरफ लड़की ब्लैक मेल कर रही है। ऐसे में आगे कई ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं।

विज्ञापन

Gumraah

मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘गुमराह‘ में भी मर्डर को सॉल्व करते हुए क्या- क्या होता है ये दिखाया गया है। एक शख्स पर कत्ल का शक होता है, जिसे पुलिस पकड़ती है लेकिन वो इतनी कहानियां बनता है कि पुलिस भी चख्मा खा जाती है। खुद पुलिस उस आरोपी की मदद करती है लेकिन अंत में पुलिस को पता चलता है कि वो खूनी उन्हें टोपी पहना गया। लेकिन वो एक ऐसा गेम खेलता है कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं कर पाती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ