भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. पवन का वाइफ ज्योति सिंह से विवाद और तलाक का मामला तो करीब 3 साल से भी ज्यादा पुराना है. अब ये विवाद एक बार फिर से तब शुरू हुआ जब एक्टर ने बीजेपी की सदस्यता ली और बिहार चुनाव 2025 की चर्चा तेज हो गई. इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ. इस वाद-विवाद में पवन ने पत्नी पर कई आरोप लगाए तो ज्योति भी चुप नहीं रहीं. इन सबके बीच अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने उनके चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच अश्लील गानों को लेकर घेरा है.
दरअसल, पवन सिंह को लेकर अभी तक ये तो साफ नहीं हुआ है कि वह किस क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे और ना ही अभी तक ये तक क्लीयर किया गया है कि वह बिहार असेंबली इलेक्शन 2025 में चुनावी मैदान में होंगे भी या नहीं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आरा या काराकाट से चुनाव लड़ सकते हैं. खैर, अब ये तो ऑफिशियल जानकारी सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे अबॉर्शन की दवा खिलाते थे…’, पवन सिंह की वाइफ ज्योति का बड़ा दावा, सीएम योगी आदित्यनाथ से मांगा न्याय
नेहा सिंह राठौर ने पवन सिंह पर साधा निशाना
वहीं, भोजपुरी की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर बीजेपी या फिर पार्टी के नेताओं को घेरने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं. अब उन्होंने अश्लील गानों को लेकर अपनी पोस्ट से पवन सिंह पर निशाना साधा है और सवाल किया है. हालांकि, इस पर पवन सिंह का या फिर पार्टी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. नेहा ने पवन के एक गाने का पोस्टर शेयर किया है, जिसका टाइटल ‘ढोढ़ी में वैसलीन लगा ला’ है. इसी को साझा करने के साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा की आंखों के तारे पवन सिंह पॉलिटिक्स में जाने के बाद भी लहंगा लहकाने वाले और ढोढ़ी विषयक छिछोरे गीत गाते रहेंगे या नई बहाली होगी? मने बस पूछ रहे हैं!’
यह भी पढ़ें: ‘इस हद तक गिर जाएंगी पता नहीं था…’, पत्नी ज्योति पर पवन सिंह का पलटवार, बोले- ‘पूरी रात गाड़ी में काटी’
आपको बता दें कि इसके पहले नेहा ने कुछ समय पहले ही रवि किशन को भी घेरा था. उनके हिट सॉन्ग ‘लहंगा उठा देब रिमोट से’ को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. तभी भी नेहा ने बीजेपी नेता और भोजपुरी स्टार पर जमकर निशाना साधा था. ऐसे में अब देखना होगा कि नेहा की इस पोस्ट पवन सिंह या फिर बीजेपी की ओर से क्या रिएक्शन आता है.
यह भी पढ़ें: क्या शादी के बाद भी पवन सिंह का अक्षरा संग था रिश्ता? भोजपुरी स्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने खोले राज
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines