'इस हद तक गिर जाएंगी पता नहीं था…', पत्नी ज्योति पर पवन सिंह का पलटवार, बोले- 'पूरी रात गाड़ी में काटी'

Pawan Singh On Jyoti Singh: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने वाइफ ज्योति सिंह पर पलटवार किया है. ज्योति ने उनके घर पर जाकर कई आरोप लगाए थे और सुसाइड की धमकी दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट उन्हें मीडिया के सामने आने का चैलेंज दिया था.

Pawan Singh, Pawan Singh hits Back on wife jyoti Singh, Pawan Singh Jyoti Singh Controversy

पवन सिंह का वाइफ ज्योति सिंह पर पलटवार

Pawan Singh hits Back On Jyoti Singh: बिहार चुनाव 2025 के बीच भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ का विवाद गहराता जा रहा है. हाल ही में ज्योति सिंह जब अभिनेता पति के लखनऊ वाले घर पहुंचीं तो वहां बवाल खड़ा हो गया. इसके बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जवाब दिया था कि उनकी डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई थी. इस पर ज्योति ने फिर से उन्हें पोस्ट साझा करके मीडिया के सामने आने का चैलेंज दिया था. इसके बाद अब पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पत्नी के सारे आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वह विधायिका बनने के लिए इस हद तक गिर जाएंगी उन्हें पता नहीं था.

पत्नी ज्योति सिंह से चल रही सोशल वॉर के बीच पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था, जिसके बाद उन्होंने काफी कुछ शेयर किया और कहा, ‘ज्योति जी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं कि आदरणीय पति देवजी मैं आपसे मिलने लखनऊ आ रही हूं. हम लोगों ने आपस में बात किया और इसकी जानकारी प्रशासन को दी कि ऐसी बात है. फिर हम लोग रात में खाना खाने बैठे थे. हमारे छोटे भाई-मित्र धनंजय ने बोला उनके भाई से बात हुई थी कि वो लोग आ रहे हैं. मेरा मन ठीक नहीं था तो मैंने कहा उन लोगों को बोल दो बाद में आ जाए. मैं नींद में था मेरा बड़ा भाई आता है और बोलता है कि नीचे ज्योति आई हैं. मैं उठा. मुझे एक मीटिंग में भी जाना था. मैं यह कहना चाहता हूं कि कानून सबके लिए मायने रखता है. तलाक का केस हमारी तरफ से आरा में चल रहा है. मेंटेनेंस का केस ज्योति जी की तरफ से चल रहा है बलिया से. मैं ये कहना चाहता हूं कि ज्योति जी अगर मैं आपसे मिलना नहीं चाहता तो क्या आप मुझसे मिल पातीं?’

यह भी पढ़ें: ‘शब्दों में बयां नहीं कर सकता…’, राजवीर जवंदा के निधन से टूटे गुरदास मान, इन सेलेब्स ने भी जताया शोक

ज्योति के पिता ने रखी थी बेटी को विधायिका बनाने की मांग

पवन सिंह आगे कहते हैं, ‘हम ज्योति जी से अच्छे से मिले. इस दौरान उनकी बड़ी बहन, उनके छोटे भाई दुर्गेश थे और एक नया लड़का था, जो उनका सोशल मीडिया देखता है. मैं उनसे मिला मेरा उनसे व्यवहार कैसा था, ये ज्योति जी जानती हैं उनका मन जानता है. पूरी रात रोड पर गाड़ी साइड लगाकर गाड़ी में ही रहा रात काटा. उनके पिता जी कहते हैं कि पवन जी आप मेरी बेटी को विधायिका बना दीजिए. इसके बाद आपको उसको रखना होगा तो रखिएगा. छोड़ना होगा तो छोड़ दीजिएगा. मैंने बोला पिता जी ये हमारे बस की बात नहीं है. दरवाजा खटखटाता हूं तो मेरा भी मन करता है कि या तो दरवाजा मेरी बेटी खोले या तो मेरा बेटा खोले. लेकिन दरवाजा मेरा स्टाफ खोलता है नहीं तो मेरी बूढ़ी मां खोलती है.’

इतना गिर जाओगी उम्मीद नहीं थी- पवन सिंह

पवन सिंह आगे वाइफ ज्योति सिंह पर पलटवार करते हुए कहते हैं, ‘ज्योति जी आप जो आज अपने पति के लिए अपनापन दिखा रही हैं. ये चुनाव से एक महीना पहले क्यों नहीं दिखाया? ये एक महीना बाद क्यों नहीं दिखाया? आज क्यों दिखाया. क्योंकि मैं अमित शाह, जेपी नड्डा, उपेंद्र कुशवाहा और धर्मेंद्र प्रधान दी से मिल लिया और एक बात मेरी मुलाकात उनके पिता राम बाबू जी से होती है तो उनके पिता जी कहते हैं कि हमारी बेटी को विधायिका बना दीजिए, उसके बाद आपको हमारी बेटी को रखना होगा तो रखिएगा छोड़ना होगा तो छोड़ दीजिएगा. हमने बोला पिता जी ये हमारे बस की बात नहीं है और ज्योति जी आप विधायिका बनने के लिए इस हद तक गिर जाएंगी ये उम्मीद नहीं थी.’

यह भी पढ़ें: 3 घंटे 40 मिनट का होगा ‘बाहुबली द एपिक’ का रन टाइम, सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक

पवन सिंह बोले- मर्द का दर्द नहीं दिखता

इतना ही नहीं, पवन सिंह ने आगे नम आंखों से कहा, ‘इतना कहना चाहता हूं कि मैं भी इंसान हूं यार. थक जाता हूं कभी-कभी. यही बात है सर कि महिला के हर बात पर आंसू गिर जाता है और वो दुनिया को दिख भी जाता है. मर्द का दर्द नहीं दिखता है और ना ही वो दिखा पाता है और एक बात जो-जो लोग इस मैटर में मजे ले रहे हैं. दुनियादारी की बात कर रहे हैं तो उनको इतना कहना चाहता हूं कि पारिवारिक बात जो भी होती है वो कमरे में होती है कैमरे पर नहीं.’ अपने आखिरी बयान में कहीं ना कहीं पवन सिंह ने खेसारी लाल तो मैसेज दिया है. क्योंक वह लागातार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ज्योति को सपोर्ट कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ