क्या शादी के बाद भी पवन सिंह का अक्षरा संग था रिश्ता? भोजपुरी स्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने खोले राज

Pawan Singh Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्योति ने कई और राज खोले हैं. अक्षरा सिंह संग पवन सिंह के रिश्ते पर भी ज्योति सिंह ने बात की.

jyoti singh, pawan singh, pawan singh jyoti singh controversy

पवन सिंह और ज्योति सिंह ने खोले चौंकाने वाले राज

Pawan Singh Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच आरोपों का सिलसिला अभी भी जारी है. ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन सिंह पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. इसके साथ-साथ ज्योति सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया कि पवन सिंह उन्हें अबॉर्शन पिल्स खिलाते थे. अब ज्योति का एक और बयान सुर्खियों में छाया हुआ है. इसमें ज्योति अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं. ज्योति ने रिवील किया कि शादी के बाद भी पवन सिंह का रिश्ता अक्षरा के साथ रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं ज्योति सिंह ने पवन सिंह को लेकर क्या कुछ कहा?

अक्षरा संग रिश्ते पर क्या बोली ज्योति?

भोजपुरी स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी ज्योति सिंह के सपोर्ट में उतरी हैं. अक्षरा ने बताया कि ज्योति के साथ जो हुआ वो उनके साथ भी पहले हो चुका है. वहीं इसके बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योति से अक्षरा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पवन सिंह और अक्षरा के रिश्ते के बारे में तो हर कोई जानते हैं. मैंने कभी शादी के बाद पवन से उन दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा भी नहीं था. शादी से पहले दोनों ने अपना रिश्ता खत्म भी कर लिया था, लेकिन मुझे बाद में पता चला था कि शादी के बाद भी दोनों कुछ टाइम तक साथ में रहे थे. और यहां में किसी एक महिला के बारे में बात नहीं कर रही हूं पवन सिंह के रिश्ते बाकी कई महिलाओं के साथ रहे हैं.

शादी में किए कॉम्प्रोमाइज

ज्योति सिंह ने आगे कहा कि जब मेरी शादी हुई थी तो मेरे पिता ने विदाई के दौरान मेरे कानों में कहा था कि बेटा तुम्हारी शादी किसी आम इंसान से नहीं हो रही है बल्कि एक स्टार से हो रही है. तो आपको कहीं न कहीं कॉम्प्रोमाइज करने ही पड़ेंगे. इस चीज को ध्यान में रखते हुए ही मैं अपनी शादी पवन सिंह के साथ निभा रही थी. मैंने ऐसी-ऐसी चीजें देखी हैं जिन्हें एक पत्नी बर्दाश्त भी नहीं कर सकती लेकिन मैंने तब भी कुछ नहीं कहा था और अब मेरे ही चरित्र पर उंगली उठाई जा रही है.

दोनों के रिश्ते में कैसे आई दरार?

बता दें पवन सिंह भी ज्योति से रिश्ता तोड़ना चाहते थे. ज्योति ने बताया कि पवन के पास एक ऑडियो मैसेज आया था जिसमें कहा गया था कि आपकी पत्नी के कई मर्दों के साथ संबंध हैं. इस मैसेज के बाद से पवन सिंह ने उस मैसेज पर भरोसा किया और शादी तोड़ने का मन बना लिया. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. वहीं अब ज्योति ने भी पवन सिंह पर आरोप लगाए हैं कि पवन के रिश्ते कई महिलाओं के साथ रहे हैं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ