Neetu Kapoor Shifted Luxury House: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ पहली बार उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी स्क्रीन पर दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. वहीं इसी बीच अब नीतू कपूर का एक और बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नए बंगले में शिफ्ट हो चुकी हैं, लेकिन बहू-बेटे से दूरी बनाई हुई है.
आलीशान बंगले में शिफ्ट हुईं नीतू कपूर
दरअसल हाल ही में नीतू कपूर सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नजर आईं. यहां उन्होंने अपने नए बंगले ‘कृष्णा राज’ के बारे में बातें कीं. 250 करोड़ के बंगले में रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने 6 फ्लोर बनवाए हैं. इसमें एक फ्लोर नीतू कपूर का भी है. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि घर में एक फ्लोर रिद्धिमा कपूर और उनके दामाद भरत साहनी का भी है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को प्राइवेसी दी है.
यह भी पढ़ें: अगर पसंद है थ्रिलर, तो वीकेंड पर देखें Prime Video की ये 7 फिल्में-सीरीज; हर सीन में है सस्पेंस का तड़का!
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
पॉडकास्ट में नीतू ने कहा कि जब बच्चों की शादी हो जाती है तो उन्हें उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए. मैं भले ही उनके साथ शिफ्ट हो गई हूं, लेकिन मैं अपने बहू-बेटे की लाइफ में दखलअंदाजी नहीं करती. मेरा मानना है कि बच्चों को प्राइवेसी देना जरूरी होता है. मैं नहीं चाहती कि उन्हें ये लगने लगे कि मैं 24 घंटे उनके सिर पर ही बैठी रहती हूं. जब राहा फ्री होती है वो भी तभी मेरे पास आती है. मैं कभी बिना बताए उनके फ्लोर पर नहीं जाती.
यह भी पढ़ें: Prime Video पर आते ही दूसरे नंबर पर छाई 2 घंटे 37 मिनट की ये फिल्म, कईं शोज की उड़ा दी नींद!
नए बंगले का क्या है नाम?
नीतू ने आगे कहा कि जब मेरी बेटी रिद्धिमा की शादी हुई थी, तब भी मैंने उसकी जिंदगी में दखल देना बंद कर दिया था. तब मैं ऋषि जी से भी कहती थी कि बेटी को रोजाना कॉल ना किया करें, क्योंकि उसकी भी प्राइवेसी है. लेकिन ऋषि जी बोलते थे कि मेरा जब मन करेगा मैं उसे कॉल करूंगा. बता दें रणबीर कपूर ने अपने नए बंगले का नाम अपनी दादी जी के नाम पर रखा है. उनके आलीशान घर का नाम ‘कृष्णा राज’ है.
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines