हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन; सिंगर ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर

Neeti Mohan Father Death: सिंगर नीति मोहन के पिता का निधन हो गया है. नीति मोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दुखद खबर को शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है. साथ ही सिंगर ने अपने पिता के लिए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा.

विज्ञापन
सिंगर नीति मोहन के पिता का हुआ निधन (pic Credit- Instagram)

Neeti Mohan Father Death: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नीति मोहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सिंगर के पिता बृज मोहन शर्मा का निधन हो गया है. नीति मोहन ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है और अपने पिता को याद भी किया है. सिंगर के पिता का निधन 15 अक्टूबर को हो गया था. वहीं अब सिंगर ने इस दुखद खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है और अपने पिता की फोटो शेयर करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी है. सिंगर के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनके फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस दुख से निकलने के लिए परिवार के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं.

नीति मोहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

नीति मोहन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता की फोटो शेयर करते पोस्ट शेयर किया. साथ ही उन्होंने कैप्शन में निधन की जानकारी दी. सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘गहरे दुख के साथ हम अपने पिता बृज मोहन शर्मा के निधन की दुखद खबर को शेयर कर रहे हैं. 15 अक्टूबर को उनका निधन हो गया. वो एक पिता, पति, मार्गदर्शक और हमारे परिवार के स्तंभ थे. उनका ज्ञान, प्यार और उनकी दयालुता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी. अब वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका ज्ञान और आर्शीवाद हमेशा हमारे साथ रहेगा.’

यह भी पढ़ें: ‘मेरे 22 करोड़ हड़पे…’, चेक बाउंस केस में SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; आरोपों पर उठाए सवाल

विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

सिंगर ने कैप्शन में आगे लिखा, ‘उनकी अनुपस्थिति ने एक ऐसा शून्य छोड़ दिया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा. लेकिन उनके लिए हमारे दिलों में हमेशा प्यार ही रहेगा. उनकी आत्मा को शांति मिले. हम आपको बहुत याद करेंगे पापा.’ सोशल मीडिया पर सिंगर के इस पोस्ट पर उनके पिता को हर कोई श्रद्धांजलि दे रहा है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने भी सिंगर के पिता को श्रद्धांजलि दी. इनमें वरुण धवन, ऋत्विक धनजानी, नेहा धूपिया, शंकर महादेवन, अनन्या बिरला, अपारशक्ति खुराना और अखिल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: ‘आई एम सॉरी…’, सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी? ‘बिग बॉस 20’ में एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन

कौन हैं नीति मोहन?

नीति मोहन बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हैं. बॉलीवुड में वो कई सुपरहिट गाने दे चुकी हैं. इनमें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का ‘इश्क वाला लव’, ‘जब तक है जान’ का ‘जिया रे’, ‘गुंडे’ का ‘तूने मारी एंट्रियां’, ‘ब्रदर्स’ का ‘सपना जहां’, ‘बार बार देखो’ का ‘सौ आसमान’, ‘पद्मावत’ का ‘नैनोवाले ने’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ‘मेरी जान’ जैसे गाने शामिल हैं. वहीं एक्ट्रेस की 3 बहनें हैं, जिनका नाम शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन है. शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन भी फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़ी हुई हैं और इन दोनों का डांस भी काफी फेमस है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola