National Film Award: 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन आज गुजरात के एकता नगर में किया जा रहा है. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. इनमें कार्तिक आर्यन और ममूटी भी शामिल हैं. वहीं एक्टर अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ-साथ इन सितारों को एक मैडल, प्रमाण पत्र सिल्वर-गोल्डन लोटस और नकद राशि भी दी जाती है. बहुत कम लोग जानते हैं कि राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ विनर्स को कितनी राशि मिलती है. चलिए आपको भी बताते हैं विनर्स को अलग-अलग कैटेगरी में कितनी राशि मिलती है और गोल्डन-सिल्वर लोटस में क्या अंतर होता है.
गोल्डन-सिल्वर लोटस कैटेगरी में क्या है अंतर?
नेशनल फिल्म अवॉर्ड को 2 कैटेगरी में बांटा गया है, जिनका नाम गोल्डन और सिल्वर लोटस है. गोल्डन लोटस कैटेगरी के तहत इसमें बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर या फिर बेस्ट पॉपुलर फिल्म को सम्मान दिया जाता है. इसके साथ ही दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी इसी कैटेगरी में शामिल है. वहीं सिल्वर लोटस कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस, एक्टर और बेस्ट म्यूजिक को सम्मान दिए जाता है. वहीं जिन भी सितारों को राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड दिया जाता है, उन सभी सितारों को राष्ट्रपति एक ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी देते हैं. सर्टिफिकेट के साथ सितारों को शॉल या पट्टिका भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: कब हुई नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत? जानें पहले किसे किया गया था सम्मानित
विनर्स को कितनी मिलती है प्राइज मनी?
गोल्डन लोटस कैटेगरी के तहत जिन सितारों को अवॉर्ड मिलता है, उन्हें 3 लाख रुपये की राशि भी दी जाती है. वहीं दूसरी ओर सिल्वर कैटेगरी वाले विनर्स को 2 लाख की नकद राशि मिलती है. वहीं अगर एक ही कैटेगरी में 2 सितारों को सेम अवॉर्ड मिलता है तो उनमें वो राशि बांट दी जाती है. जैसे इस बार ममूटी और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा तो इन दोनों सितारों में 2 लाख की राशि को 1-1 लाख करके बांट दिया जाएगा. बता दें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड सिल्वर कैटेगरी में शामिल है तो जीतने वाले सितारों को 2 लाख मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: 72th National Film Award: किन-किन सितारों को मिलने जा रहा नेशनल फिल्म अवॉर्ड? यहां देखें विनर की लिस्ट
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विनर की राशि
वहीं दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड गोल्डन लोटस कैटेगरी में आता है. जिस कलाकार को भी ये अवॉर्ड दिया जाता है उसे सर्टिफिकेट के साथ-साथ शॉल भी दिया जाता है. वहीं प्राइज मनी की बात करें तो दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाले कलाकार को 15 लाख की इनामी राशि मिलती है. इस बार ये अवॉर्ड साउथ के दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलने जा रहा है. इस अवॉर्ड को जिसे भी दिया जाता है वो किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि उनके पूरे करियर के लिए दिया जाता है. फिल्म इंडस्ट्री में ये सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines