कब हुई नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत? जानें पहले किसे किया गया था सम्मानित

National Film Award: नेशनल फिल्म अवॉर्ड आज बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारों को दिया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवॉर्ड से सितारों को सम्मानित करेंगी. चलिए आज हम आपको ये बताते हैं कि इस अवॉर्ड की शुरुआत कब हुई थी और सबसे पहले ये किसे मिला था.

national film award

नेशनल फिल्म अवॉर्ड से जुड़ा इतिहास (Pic Credit- AI)

विज्ञापन

National Film Award: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से सितारों को अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इस साल ये कार्यक्रम गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जा रहा है. 2024 में आई फिल्मों के लिए स्टार्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने वाला है, वहीं यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सितारों को इस अवॉर्ड से सम्मानित करेंगीं. लेकिन क्या आपको पता है कि ये राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड देने का सिलसिला कब शुरू किया गया था. चलिए आपको भी ये बताते हैं कि ये कब शुरू हुआ था और किसे सबसे पहले ये अवॉर्ड दिया गया था.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड कब हुआ शुरू?

नेशनल फिल्म अवॉर्ड का इतिहास 7 दशक पुराना है. दरअसल साल 1949 में ‘फिल्म इन्क्वायरी कमेटी’ ने भारतीय सिनेमा में बनीं बेहतरीन फिल्मों को अवॉर्ड देने की सिफारिश की थी. इस कमेटी की सिफारिश के बाद साल 1954 में ‘स्टेट अवॉर्ड्स फॉर फिल्म्स’ की शुरुआत की गई. इस दौरान साल 1953 में बनी फिल्मों को अवॉर्ड दिया गया. वहीं बाद में ‘स्टेट अवॉर्ड्स फॉर फिल्म्स’ अवॉर्ड का नाम ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स’ कर दिया गया. साल 1954 में सबसे पहले बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था.

विज्ञापन

किस एक्टर और एक्ट्रेस को मिला था पहला अवॉर्ड?

वहीं शुरुआत में सिर्फ बेस्ट फीचर का अवॉर्ड ही दिया गया और किसी भी बेस्ट एक्टर या एक्ट्रेस का अवॉर्ड नहीं मिला. साल 1967 में इस अवॉर्ड में और भी अलग कैटेगरी को शामिल किया गया. इसके बाद साल 1968 में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड उत्तम कुमार को मिला. इस दौरान उत्तम कुमार को ‘एंथनी फिरंगी’ और ‘चिड़ियाखाना’ फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिया गया था. ये दोनों फिल्में ही बंगाली थीं. वहीं पहली बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड नरगिस को दिया गया था. नरगिस को ये अवॉर्ड उनकी हिंदी फिल्म ‘रात और दिन’ के लिए मिला था. इसके बाद ये सिलसिला चलता रहा.

विज्ञापन

आज सितारों को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

बता दें आज यानी 22 सितंबर को साल 2024 में आई फिल्मों के लिए सितारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है. इनमें कार्तिक आर्यन, ममूटी और यामी गौतम जैसे सितारे शामिल हैं. वहीं इन सितारों को अवॉर्ड मिलने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, अब सिर्फ इन सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं हर बार ये कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार पहली बार ये कार्यक्रम गुजरात में होने जा रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ