72th National Film Award: किन-किन सितारों को मिलने जा रहा नेशनल फिल्म अवॉर्ड? यहां देखें विनर की लिस्ट
72nd National Film Award: गुजरात में आज यानी 22 सितंबर को सितारों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है. इन सितारों को अवॉर्ड मिलने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, वहीं अब इन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित करेंगीं. चलिए विनर की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
नेशनल अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट आई सामने (Pic Credit- INSTAGRAM(Yami Gautam /KARTIK AARYAN)/IMDB)
72nd National Film Award: भारत में हर साल बेहतरीन फिल्में बनती हैं. इनमें से कुछ बेस्ट फिल्मों को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से सितारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया जाता है. आज यानी 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में ये अवॉर्ड शो आयोजित होने जा रहा है. इस अवॉर्ड शो में साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए सितारों को नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा. हालांकि इन सितारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने की घोषणा पहले ही हो चुकी है, लेकिन आज इन सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारे शामिल हैं. चलिए हम आपको बताते हैं किन-किन सितारों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने जा रहा है.
विज्ञापन
कहां हो रहा है नेशनल अवॉर्ड?
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 जुलाई को ही सितारों को मिलने वाले नेशनल अवॉर्ड की घोषणा कर दी थी. वहीं आज गुजरात के एकता नगर में होने जा रहे इस भव्य अवॉर्ड शो में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सभी सितारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगीं. इस अवॉर्ड शो में 16 कैटेगरीज में पुरस्कार दिया जाता है. इस बार कार्तिक आर्यन, यामी गौतम, ममूटी, संजय मिश्रा और रणदीप हुड्डा जैसे कई सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं बेस्ट फीचर फिल्म के अलावा बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवॉर्ड भी दिए जाएंगे.
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ममूटी और कार्तिक आर्यन को मिलने वाला है. कार्तिक आर्यन को ये अवॉर्ड ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिलेगा. वहीं ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए दिया जाएगा. इसके साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा. इसके साथ ही एक्टर अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया जाएगा. नीचे दी गई लिस्ट में विनर्स के नाम जानें…
विज्ञापन
नेशनल फिल्म अवॉर्ड की विनर्स लिस्ट
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
विनरः अनंत नाग
बेस्ट फीचर फिल्म
विज्ञापन
फिल्म: आर्टिकल 370
विनर: जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज
बेस्ट डायरेक्शन
फिल्म: अमरन
विनर: राजकुमार पेरियासामी
बेस्ट एक्टर (लीड रोल)
विज्ञापन
फिल्म: चंदू चैंपियन और ब्रह्मयुगम
विनर: कार्तिक आर्यन और ममूटी
बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल)
फिल्म: आर्टिकल 370
विनर: यामी गौतम
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
विज्ञापन
फिल्म: भक्षक
विनर: संजय मिश्रा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
फिल्म: महाराजा और मिथ्या
विनर: सचाना नामिदास और रूपश्री वर्काडी
बेस्ट लोकप्रिय फिल्म
विज्ञापन
विनर: कल्कि 2898 एडी
राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली बेस्ट फिल्म
विनर: कैप्टन मिलर
बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर
विज्ञापन
फिल्म: स्वतंत्र वीर सावरकर
विनर: रणदीप हुड्डा
बेस्ट बाल फिल्म
विनर: 35 – चिन्ना कथा काडू
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत)
विज्ञापन
फिल्मः आर्टिकल 370
विनरः शाश्वत सचदेव
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
फिल्मः राम-नामी
विनरः भारतबाला गणपति
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)
विज्ञापन
फिल्मः अमरन
विनरः जी. वी. प्रकाश कुमार
बेस्ट डायरेक्शन (नॉन-फीचर)
फिल्मः स्टैच्यू ऑफ यूनिटी – एकता का प्रतीक (डॉक्यूमेंट्री)