सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की 'द वन' विवादों में घिरी, बिना परमिशन यूज किया गाना?
The Vvan Song Controversy: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ विवादों में घिर गई है. इस फिल्म के मेकर्स पर म्यूजिक चोरी करने का आरोप लगा है. सिंगर सरगम वैश ने दावा किया है कि उनके गाने को फिल्म में बिना परमिशन के यूज किया गया है.
'द वन' पर बिना इजाजत गाना यूज करने का लगा आरोप (Pic Credit- Instagram)
The Vvan Song Controversy: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. ‘ऐगिरि नंदिनी’ गाने की वजह से फिल्म विवादों में आ गई है. सिंगर सरगम वैश ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि ‘ऐगिरि नंदिनी’ गाने को ट्रेलर में बिना उनकी इजाजत के यूज किया गया है. सरगम वैश ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ये दावा कर रहे हैं कि फिल्म के मेकर्स ने उनका गाना चोरी किया है और उनसे इस गाने को इस्तेमाल करने की परमिशन भी नहीं ली गई है. साथ ही सिंगर ने मेकर्स से इस गाने को फिल्म से हटाने की मांग की है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
विज्ञापन
सिंगर ने वीडियो किया शेयर
सिंगर सरगम वैश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सिंगर दावा कर रहे हैं कि मेरा गाना ‘ऐगिरि नंदिनी’ बिना मेरी परमिशन के मेकर्स ने अपनी फिल्म के ट्रेलर में यूज किया है. वहीं सिंगर ने मांग की है कि इस गाने को जल्द से जल्द हटाया जाए. सिंगर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘फिल्म ‘द वन’ से मेरा गाना हटाया जाए. मैंने हाल ही में ‘द वन’ का ऑफिशियल ट्रेलर देखा और इस ट्रेलर में मेरे गाने को बिना मेरी सहमति के इस्तेमाल किया गया है.’
सिंगर ने आगे लिखा, ‘मैंने ट्रेलर या फिल्म के प्रचार के लिए अपने संगीत को इस्तेमाल करने की अनुमति ही नहीं दी है. ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मैंने इस गाने को इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के रूप में बनाया है. इससे मेरे प्रोजेक्ट्स पर भी असर पड़ेगा. मेरा मानना है कि हर कलाकार को अपने काम का सम्मान मिलना चाहिए. किसी भी आर्टिस्ट के काम को उनकी सहमति के बिना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. मैं फिल्म की टीम से निवेदन करता हूं कि मेरा गाना हटा दिया जाए और सीधे मेरे से संपर्क किया जाए. अगर इस गाने के राइट्स उनके पास हैं तो मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, तो कृप्या मुझे इस बारे में जरूर बताएं.’
विज्ञापन
यूजर्स से की अपील
वहीं सिंगर ने सोशल मीडिया यूजर्स से हेल्प मांगते हुए कहा, ‘मुझे आप सबकी जरूरत है, कृप्या मेरी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए. इंडिपेंडेंट कलाकारों को सपोर्ट करने और उनके काम का सम्मान करने वाले लोगों का दिल से धन्यवाद.’ वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स ने इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया है.