कौन हैं Nandish Sandhu की मंगेतर? जिनके साथ शादी करने जा रहे 'उतरन' फेम एक्टर

Nandish Sandhu Engagement: रश्मि देसाई के एक्स हस्बैंड नंदीश संधू ने सगाई कर ली है. एक्टर ने अपने मंगेतर के साथ फोटो शेयर कर फैंस संग जानकारी शेयर की है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर नंदीश की मंगेतर कौन हैं?

nandish sandhu, nandish sandhu engagement, rashmi desai ex husband engagement

रश्मि देसाई के एक्स हस्बैंड नंदीश ने की सगाई

Nandish Sandhu Engagement: टीवी की मशहूर एक्टर नंदीश संधू ने सगाई कर ली है. उतरन सीरियल से इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले नंदीश ने अपने इंस्टाग्राम पर मंगेतर के साथ पोज देते हुए ऑडियंस को खुशखबरी सुनाई है. नंदीश पहले बिग बॉस फेम और ‘उतरन’ एक्ट्रेस रश्मि देसाई के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन तलाक के बाद दोनों सिंगल जिंदगी जी रहे थे. अब नंदीश की जिंदगी में एक बार खुशियां लौट आई हैं. नंदीश की मंगेतर कविता बनर्जी भी टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं. चलिए कविता बनर्जी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

कौन हैं कविता बनर्जी?

नंदीश संधू की मंगेतर कविता बनर्जी कोलकाता में पली-बढ़ी हैं. टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत ‘तेरी मेरी एक जिंदड़ी’ से की थी. इस टीवी सीरियल से कविता ने टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी. इसके बाद कविता टीवी के हिट सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ में भी नजर आई थीं. सीरियल्स के साथ-साथ कविता वेब सीरीज और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में कविता ने अहम भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही ‘हिचकी एंड हुकअप्स’ वेब सीरीज में कविता ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर अलग छाप छोड़ी थी.

इंस्टा पर शेयर की फोटोज

कविता और नंदीश ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटोज शेयर कर कैप्शन भी लिखा है. नंदीश ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘हाय पार्टनर’ और इसके साथ ही हार्ट इमोजी भी लगाई. कपल की इस पोस्ट पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के फ्रेंड्स उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए बधाई दे रहे हैं. टीना दत्ता, ऐश्वर्या खरे और आकांक्षा पुरी जैसी एक्ट्रेस ने नंदीश और कविता की पोस्ट पर कमेंट कर बधाई दी है.

रश्मि देसाई संग हुआ तलाक

बता दें नंदीश की पहली शादी रश्मि देसाई से हुई थी. दोनों उतरन सीरियल में साथ काम करते थे और तभी से दोनों की नजदीकियां भी बढ़ गई थी. साल 2012 में कपल ने शादी की और साल 2015 में दोनों का तलाक भी हो गया था. तलाक के बाद रश्मि ने नंदीश पर घरेलू हिंसा करने का आरोप भी लगाया था. बता दें नंदीश ‘उतरन’ के अलावा ‘फिर सुबह होगी’, ‘बेइन्तहा’ और ‘ग्रहण’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ