रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड ने की सगाई, 2 साल में ही टूटी थी पहली शादी, पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप

रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड और टीवी एक्टर नंदीश संधु को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उन्होंने सगाई कर ली है और सगाई की फोटोज को भी शेयर किया है.

Rashami Desai, Rashami Desai Ex Husband Nandish Sandhu, Nandish Sandhu Engaged with actress Kavita Banerjee

रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड ने की सगाई. (Photos- Nandu Sandhu/Instagram)

टीवी जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है कि रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड नंदीश संधु ने सगाई कर ली है. उन्हें पॉपुलर सीरियल ‘उतरन’ के लिए जाना जाता है. इसी शो में उनकी मुलाकात रश्मि देसाई से हुई थी और फिर बाद में दोनों ने धूम-धाम से शादी कर ली थी. हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया था और दो सालों में ही उनका रिश्ता टूट गया था. ऐसे में अब नंदीश एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने एक्ट्रेस कविता बनर्जी के साथ सगाई की है.

नंदीश संधू ने इंस्टाग्राम पर अपनी होने वाली दुल्हनिया के साथ फोटोज शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने लिखा, ‘हाय पार्टनर.’ होने वाली पत्नी के साथ फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता भी लग गया है. आकांक्षा पुरी से लेकर अविनाश सचदेव, आरती सिंह और टीना दत्ता जैसे टीवी सेलेब्स ने बधाई दी है. उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है. बताया जा रहा है कि नंदीश और कविता ने इसी साल सितंबर महीने में सगाई कर ली थी और तस्वीरें अब शेयर की है.

‘उतरन’ से परवान चढ़ा था नंदीश संधू-रश्मि देसाई का प्यार

नंदीश के लिए ये पल बेहद ही खास है. आखिरकार उन्हें भी कोई चाहने वाला मिल ही गया. लेकिन इसके लिए उन्हें 9 साल का इंतजार करना पड़ा. अब अगर नंदीश के बारे में बात की जाए तो उन्हें टीवी से लेकर फिल्मों तक के किरदारों के लिए जाना जाता है. साल 2006 में ‘श्ससससस… फिर कोई है’ से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह ‘हम लड़कियों’ और ‘उतरन’ जैसे शोज में काम किया था. साल 2008 में उन्होंने ‘उतरन’ से घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसी के सेट पर उनकी मुलाकात रश्मि देसाई से हुई थी और उनका प्यार परवान चढ़ा था.

2 साल में खत्म हो गया था रश्मि देसाई और नंदीश का रिश्ता

रश्मि देसाई और नंदीश का रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया था. साल 2012 में उन्होंने शादी कर ली थी लेकिन, फिर दो साल बाद ही 2014 में दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं. फिर अंत में 2016 में दोनों का तलाक हो गया था. हालांकि, उनका रिश्ता बुरे मोड़ पर टूटा था. तलाक के बाद रश्मि देसाई ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी और एक्स हसबैंड पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. फिर एक्ट्रेस के आरोपों से नाराज होकर नंदीश ने अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे. इस पर बात करते हुए एक बार एक्टर ने खुद बताया था कि उन्होंने उनके साथ दोस्ती रखना भी उचित नहीं समझा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ