दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 साल की उम्र में निधन हो गया था. नाना के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को काफी बड़ा झटका लगा है. नाना ने अपने पिछे एक ऐसी विरासत को छोड़ा है, जो सदियों तक याद रहने वाला है. दरअसल, नाना एक या दो नहीं बल्कि 4 फिल्मों में काम कर रहे थे. लेकिन दुख की बात यह है एक्टर इन मूवीज को दिख नहीं पाएंगे.
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर ने इस 10 एपिसोड वाली Sankalp सीरीज से किया था OTT डेब्यू, कहानी है बेहद दमदार
‘शक्ति शालिनी’
लिस्ट में पहला नाम नाना पाटेकर की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ का मौजूद है, जिसे आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. यह मूवी हॉरर-कॉमेडी से भरपूर है. इस फिल्म में अनीत पड्डा और विशाल जेठवा लीड रोल में नजर आने वाले हैं. हालांकि, यह मूवी सिनेमाघरों में कब रिलीज होने वाली है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
‘ईठा’
दूसरे स्थान पर दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ईठा’ में भी नजर आने वाले हैं. यह मूवी महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर तैयार की गई है. इस फिल्म में नाना कौन से किरदार में नजर आने वाले इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. यह मूवी 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
‘कुकू की कुंडली’
तीसरे नंबर पर दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की फिल्म ‘कुकू की कुंडली’ का नाम मौजूद है, जिसे शरण शर्मा के निर्देशन में तैयार किया गया है. इस फिल्म में भुवन बाम के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आने वाली है. फिलहाल इस मूवी की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.
‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’
लिस्ट में आखिरी नाम दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की फिल्म ‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’ का आता है. इस मूवी में नाना पाटेकर फादर बेनेडिक्ट नाम के कैथोलिक पादरी का अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म को अनंत नारायण महादेवन के निर्देशन में बनाया जा रहा है. फिल्म में आदिल हुसैन, आशीष विद्यार्थी, गौतम रोडे और जॉय सेनगुप्ता अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, OTT पर आते ही छाई ‘रोमांचकम’ फिल्म, टॉप 10 में बनाई जगह
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines