नाना पाटेकर कल यानी 8 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. अब उनके जन्मस्थल और वहां पर मौजूद 450 साल पुराने किले की काफी चर्चा हो रही है. बता दें, बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का जन्मस्थान भी महाराष्ट्र में है. उनके शहर से जुड़ा यह ऐतिहासिक समुद्री किला घूमने-फिरने और इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अगर आप महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस किले की कहानी और इसकी खासियतों के बारे में जानना दिलचस्प रहेगा.
इसे भी पढ़ें- Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
नाना पाटेकर के गांव का इतिहास
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ किले के पास मौजूद मुरुड-जंजीरा गांव में हुआ था. मुरुड-जंजीरा अपने लोकप्रिय और अजेय जंजीरा किले के लिए जाना जाता है, जो समुद्र के बीच एक चट्टान पर बना हुआ है. नाना पाटेकर का बचपन इसी मुरुड की गलियों और समुद्र के किनारों पर बीता है.
समुद्र के बीच बना है ये ऐतिहासिक किला
मुरुद मुंबई से लगभग 150 किलोमीटर दूर मौजूद अपने समुद्र तट, नवाब के महल और सबसे ज्यादा मुरुद जंजीरा किले के लिए जाना जाता है. यह किला जमीन पर नहीं है, बल्कि अरब सागर से घिरे समुद्र तट के पास एक अंडाकार द्वीप पर मौजूद है. महाराष्ट्र का समुद्री तट कई पुराने किलों के लिए मशहूर है. इनमें से कुछ किले समुद्र के बीच चट्टानों पर बनाए गए थे, ताकि दुश्मनों के जहाजों पर नजर रखी जा सके.
किले का स्ट्रक्चर है बेहद मजबूत
समुद्री किलों की सबसे बड़ी खासियत उनकी मजबूत दीवारें, एंट्री और समुद्र का नजारा दिखता है. हालांकि, समय के साथ किले का कुछ हिस्सा खंडहर में बदल गया, लेकिन आज भी ये ऐतिहासिक धरोहर के रूप में लोगों को एक्सप्लोर करने के लिए मजबूर करता है. हालांकि, इसका स्ट्रक्चर 450 साल से भी ज्यादा पुराना है, लेकिन इसके बाद भी यह आज भी समुद्र के बीच सीना ताने खड़ा है.
40 फीट ऊंचा है दरवाजा
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस किले की न सिर्फ वास्तुकला खूबसूरत है, बल्कि किले की दीवारें और दरवाजे लगभग 40 फीट ऊंची हैं. यहां 26 तोपों वाले बुर्ज दर्ज किए गए हैं और इसका एंट्री गेट राजापुरी की ओर इस तरह बनाया गया था कि नजदीक पहुंचने तक वह आसानी से दिखाई न दे सके.
इसे भी पढ़ें- Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर, श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ में निभाएंगे अहम रोल
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
5 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
7 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
21 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines