हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Mohabbatein' से 'Fanaa' तक, 1600 गानों में सीटी बजाकर मशहूर हुआ था ये कलाकार

बॉलीवुड में आज तक कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कलाकार के बारे में बताएंगे, जिसने लगभग 1600 गानों में अपनी सीटी का बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है, जिसमें से कई गाने आईकॉनिक साबित हुए हैं.

विज्ञापन
कौन हैं बॉलीवुड के सीटी किंग?

आज के दौर में हर कोई बॉलीवुड का गाना सुनना काफी ज्यादा पसंद करता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कलाकार के बारे में बताएंगे, जिसने हिंदी सिनेमा के कई गानों में सिर्फ सीटी का बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है. इतना ही नहीं इस कलाकार की सीटी ने इन गानों को एक अलग पहचान दिला दी है. अगर आपको भी बॉलीवुड के गाने सुनना पसंद है, तो आपने भी ये गाने जरूर सुना होगा.

यह भी पढ़ें: Scam 1992 से 100 ज्यादा भौकाली हैं ये 4 सीरीज, आखिरी एपिसोड तक नहीं हटेंगी नजरें

1600 गानों में सीटी बजाने वाले कलाकार कौन?

हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं, उसने 1, 2  और 5 गानों में नहीं बल्कि 1600 गानों में अपनी सीटी की आवाज दी है. आपने भी बॉलीवुड की गानों में सीटी की अवाज जरूर सुनी होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन-सा कलाकार है, जिसने यह आवाज दी है. अगर आपका भी जवाब नहीं में हैं, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. दरअसल, इस कलाकार का नाम नागेश सुर्वे (Nagesh Surve) है. नागेश ने बॉलीवुड के लगभग 1600 गानों में बार सीटी बजाई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Salman Khan बदलेंगे अपना घर? गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की खबरों ने बढ़ाई हलचल

नागेश सुर्वे कब शुरु किया था अपना करियर

आपको बता दें कि  नागेश सुर्वे ने अपनी सीटी की आवाज मोहब्बतें का गाना चलते-चलते, धूम 2 का टाइटल सॉन्ग, फना के चांद सिफारिश सॉन्ग, सत्या के सपने में मिलती है गानों में दिया है. बॉलीवुड के ये गाने आज के दौर में आईकॉनिक सॉन्ग बन चुके हैं. इन गानों में भी नागेश सुर्वे ने सीटी की आवाज दी है. बता दें कि साल 1975 में एक नागेश सर्वे ने एक प्रोफेशनल सीटी बजाने वाले के तौर पर अपना करियर की शुरुआत की थी. बता दें कि नागेश बचपन में ही पड़ोस के बच्चों द्वारा बजाई जाने वाली सीटियों की नकल किया करते थे. आपको आज भी 90’s के सॉन्ग में नागेश सुर्वे की सीटी की आवाज सुनने को मिल जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola