The Society X Review: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के रियालिटी शो ‘द सोसाइटी’ (The Society) का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। आज 21 जुलाई को शो के चार एपिसोड जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम के लिए आ गए हैं। मुनव्वर फारूकी के इस शो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, तो ऐसे में जाहिर है कि शो को देखने के लिए लोगों में होड़-सी लगी और इसी के साथ लोगों ने शो का रिव्यू भी दे दिया। आइए जानते हैं कि मुनव्वर फारूकी के इस शो को लेकर एक्स यूजर्स का क्या कहना है?
एक्स यूजर्स का क्या कहना?
मुनव्वर फारूकी के शो को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर अपनी राय देते हुए कहा कि बवाल शो। दूसरे यूजर ने लिखा कि मजा आ गया सच में। तीसरे यूजर ने लिखा कि शो बहुत मस्त लग रहा है और मैं दूसरा एपिसोड देख रहा हूं। चौथे यूजर ने लिखा कि क्या ही कमाल का शो बनाया है। एक और यूजर ने लिखा कि सारे एपिसोड देख लिए, कमाल का मस्त शो है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्रेजी शो। एक और यूजर ने कहा कि बहुत ही बढिया शो है।
हर रोज आएगा नया एपिसोड
इस तरह यूजर्स ने शो को लेकर अपना रिव्यू दिया है और इसे बेहद शानदार बताया है। मुनव्वर फारूकी के शो की लोगों ने तारीफ की है और अब लोगों को इसके अगले एपिसोड का इंतजार है। बता दें कि अब हर रोज शो का एक एपिसोड आएगा। इतना ही नहीं बल्कि शो को फ्री में स्ट्रीम किया जा सकेगा और इसके लिए कोई सबस्क्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं होगी।
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है शो
इसके अलावा अगर शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो मुनव्वर फारूकी के शो में आमिर हुसैन, प्रतीक जैन, आजमा फल्लाह, आरोही खुराना, अनुष्का चौहान, नूरिन शाह, प्रांजलि, गार्गी के और रौनक जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा शो के चार एपिसोड आ गए हैं, तो बाकी कंटेस्टेंट्स के नाम शो में रिवील कर दिए गए हैं। अगर आपने शो नहीं देखा है, तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।