Munawar Faruqui को याद आई जेल की मार, 'पति पत्नी और पंगा' में जमकर हुई पिटाई

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी ने ‘पति पत्नी और पंगा’ में अपने जेल के दिनों को याद किया है। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि उन्हें जेल में मार पड़ती थी।

Munawar Faruqui

मुनव्वर फारूकी ने नेशनल टीवी पर किया जेल का जिक्र। (Photo Credit- Instagram)

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी की लाइफ बेहद कंट्रोवर्शियल रही है। स्टैंड अप कॉमेडियन के साथ कभी जिंदगी ने मजाक किया, तो कभी वो अपनी लव लाइफ के कारण नेशनल टीवी पर खुद मजाक बनकर रह गए। मुनव्वर फारूकी के कारनामे पूरी दुनिया के सामने आ चुके हैं। ऐसे में आए दिन उनका मजाक उड़ता ही रहता है। वहीं, इन दिनों मुनव्वर फारूकी कलर्स के पॉपुलर शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कुछ ऐसा हुआ कि मुनव्वर फारूकी को जेल में पड़ी मार याद आ गई।

विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी को क्यों याद आई जेल में पड़ी मार?

अब एक बार फिर मुनव्वर फारूकी ने खुद ही अपने जेल के दिनों को याद किया है। नेशनल टीवी पर मुनव्वर फारूकी को जेल में पड़ी मार कि याद आ गई। आपको बता दें, अपने एक शो में मुनव्वर फारूकी ने हिन्दू भगवान पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद कॉमेडियन पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे और उन्हें काफी समय जेल की सलाखों के पीछे काटना पड़ा था। अब मुनव्वर फारूकी ने उसी दौरान होने वाली पिटाई का जिक्र किया है।

विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी को शो में पड़े फटके

दरअसल, ‘पति पत्नी और पंगा’ में वो और सोनाली बेंद्रे बाकी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क समझा रहे थे। इस दौरान पतियों को बंधी की तरह रहना है और पत्नी का बजर बनना है। होस्ट सवाल करेंगी और पत्नी बजर बजाएगी। बजर का मतलब पत्नी को पति को मारना है और पति को जोर से चिल्लाना है। ये सब समझाने के लिए सोनाली बेंद्रे ने मुनव्वर फारूकी को बंधी बनाया और उनकी पिटाई की। इसके बाद मजे लेने के लिए रुबीना दिलैक और हिना खान ने भी मुनव्वर फारूकी को पीट दिया।

विज्ञापन

जेल की मार पर आया मुनव्वर का रिएक्शन

बार-बार फटके पड़ने पर मुनव्वर फारूकी भी कहने पर मजबूर हो गए- ‘इतना तो जेल में भी नहीं मारा था।’ यानी इस शो में कुछ ही फटकों के बाद मुनव्वर फारूकी को जेल की मार याद आ गई। आपको बता दें, मुनव्वर फारूकी को मजाक में मारा गया है। ये बस एंटरटेनमेंट के लिए रखा गया एक मजेदार टास्क है। मुनव्वर फारूकी ने जेल में मार वाली बात भी मजाकिया अंदाज में ही कही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ